SAIL BSP: राजहरा टाउनशिप में भीषण हादसा, 3 मजदूरों की गड्ढे में दबकर मौत

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट आयरन ओर माइंस राजहरा टाउनशिप में बड़ा हादसा हो गया है। पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी धंसने से हादसा हो गया। तीन मजदूर चपेट में आ गए। करीब 10 फिट गहरे गड्ढे में पाइप लाइन बिछाते समय मजदूर अंदर ही फंसे रहे। किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश की गई,लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। दल्ली राजहरा में दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान दुर्घटना हुई। तीन व्यक्ति की मिट्टी खिसकने से दबकर कर मौत हो गई।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट आयरन ओर माइंस राजहरा टाउनशिप में बड़ा हादसा हो गया है। पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी धंसने से हादसा हो गया। तीन मजदूर चपेट में आ गए। करीब 10 फिट गहरे गड्ढे में पाइप लाइन बिछाते समय मजदूर अंदर ही फंसे रहे। किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश की गई,लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। दल्ली राजहरा में दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान दुर्घटना हुई। तीन व्यक्ति की मिट्टी खिसकने से दबकर कर मौत हो गई। इनमें किशुन कुमार, राकेश कुमार और महिला मजदूर बैशाखिन की मौत हुई है। बिना किसी सुरक्षा के 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर काम कर रहे थे, तभी रोड साइड की मिट्टी धंस गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। साउथ एवेन्यू डीएवी स्कूल के समीप हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राहत बचाव कार्य किया गया। एक मजदूर जिंदा हालत में अंदर फंसा रहा। पानी पिलाने के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन जान बच नहीं सकी। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन  ने तीन मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों के मुताबिक 2 शव को निकालने की कोशिश की जा रही है। यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।