SAIL BSP NEWS: सीजीएम से ठेका मजदूर तक एक ही नारा, साफ-सुथरा रहे Central Mechanical Organization हमारा
केंद्रीय यांत्रिक संगठन,भिलाई इस्पात संयंत्र ने स्वच्छता अभियान। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र में साफ-सफाई को लेकर पूरी ताकत झोंक दी गई है। सेंट्रल मैकेनिकल आर्गनाइजेशन (Central Mechanical Organization) में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। केंद्रीय यांत्रिक संगठन ने प्रमोद कुमार मुख्य-महाप्रबंधक (यांत्रिकी) के नेतृत्व में “स्वच्छता अभियान ” की शुरुआत 2 अक्टूबर से की थी। “स्वच्छता अभियान” के तहत (यांत्रिकी) जोन के विभिन्न विभाग सीएचएम, सीआरएम, आरव
- केंद्रीय यांत्रिक संगठन,भिलाई इस्पात संयंत्र ने स्वच्छता अभियान।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र में साफ-सफाई को लेकर पूरी ताकत झोंक दी गई है। सेंट्रल मैकेनिकल आर्गनाइजेशन (Central Mechanical Organization) में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
केंद्रीय यांत्रिक संगठन ने प्रमोद कुमार मुख्य-महाप्रबंधक (यांत्रिकी) के नेतृत्व में “स्वच्छता अभियान ” की शुरुआत 2 अक्टूबर से की थी। “स्वच्छता अभियान” के तहत (यांत्रिकी) जोन के विभिन्न विभाग सीएचएम, सीआरएम, आरवीसी, सीईडी, प्लांट गैरेज, मेकेनिकल सर्विसेस के क्षेत्रों में विभाग प्रमुख के साथ अन्य कर्मियों के द्वारा अपने क्षेत्र मे सफाई के कार्य किए।
ये खबर भी पढ़ें: 1958 से सभी रिकॉर्ड, 4 कर्मचारी समेत जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय सेक्टर 9 हॉस्पिटल को हैंडओवर, नई रजिस्ट्रार शैला श्रीवास्तव
इस अभियान के तहत सभी विभागों के कर्मियों ने यह प्रण लिया कि इसी तरह अपने क्षेत्र की सफाई करेंगे और राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रमोद कुमार ने इस स्वच्छता श्रमदान कार्य की तारीफ की और कहा कि स्वच्छता और सफाई की यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें: BHILAI STEEL PLANT को 11 बार मिली पीएम ट्रॉफी के जमा पैसे से 254 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप, 2 दिन का इवेंट
राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान-2025 में (यांत्रिकी) जोन के मुखिया प्रमोद कुमार, विभिन्न विभाग प्रमुख राकेश पांडे, महाप्रबंधक (सी.ई.डी.), सुनील कुमार, महाप्रबंधक (सी.एच.एम.), पी. जॉन वर्गीस, महाप्रबंधक (सी.आर.एम.), जी श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक (सीआरएम) प्रदीप्ता भौमिक, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज), मंदीप सिंह भोगल महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) के साथ अन्य अधिकारी और कर्मियों ने श्रमदान किया। इस “स्वच्छता अभियान” के कार्य को भविष्य मे सतत रूप से करने का संकल्प लिया।
ये खबर भी पढ़ें: दुनिया के Steel Market पर आई ताज़ा रिपोर्ट, भारत का दिख रहा Growth