SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में एक ट्रांसफर का अजीब मामला सामने आया है। सेल सेट रांची से जनरल मैनेजर-जीएम का ट्रांसफर 29 जुलाई को CMLO Bolani खदान किया गया था। साहब ने ज्वाइन किया नहीं। 19 अगस्त को नया ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया। अब नई तैनाती बोकारो स्टील प्

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में एक ट्रांसफर का अजीब मामला सामने आया है। सेल सेट रांची से जनरल मैनेजर-जीएम का ट्रांसफर 29 जुलाई को CMLO Bolani खदान किया गया था। साहब ने ज्वाइन किया नहीं। 19 अगस्त को नया ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया। अब नई तैनाती बोकारो स्टील प्लांट दी गई है। कारो से ही करीब दो-ढाई साल पहले रांची गए थे। रांची से खदान भेजा गया, लेकिन तगड़ा जुगाड़ काम आया और साहब रांची से अब बोकारो स्टील प्लांट में आ रहे हैं। नया ट्रांसफर ऑर्डर आते ही अधिकारी वर्ग में बेचैनी हो गई। जुगाड़ की परिभाषा सेट की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR Centre for Engineering & Technology (CET), रांची के जनरल मैनेजर एचआर अविनाश कुमार झा का 29 जुलाई को General Manager (HR), OGOM, CMLO, Bolani के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी किया गया था। सेट रांची के अधिकारियों का कहना है कि अविनाश झा खदान में ज्वाइन तक नहीं किए। सेल प्रबंधन की दया-दृष्टि ऐसी की नया ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया। वहीं, अनगिनत ऐसे अधिकारी और कर्मचारी आवेदन पर आवेदन लगा रहे हैं। सेल कारपारेट आफिस का चक्कर काट रहे हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट के 25 जीएम बने HOD, BSOA अध्यक्ष एके सिंह, PRO मणिकांत धान का भी नाम