SAIL CMD डॉ. एके पंडा का भिलाई दौरा खास, सेफ्टी के लिए Geo Fencing, कैमरे और AI की बात

सेल सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा ने यूनिवर्सल रेल मिल, स्टील मेल्टिंग शॉप, सिंटरिंग प्लांट का दौरा किए। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा का भिलाई दौरा पूरा हो गया। शनिवार को भिलाई स्टील प्लांट पहुंचे थे। रावघाट आयरन ओर माइंस पर मीटिंग की थी। रविवार सुबह से प्लांट के अंदर दौरा करते रहे। प्रोडक्शन और सेफ्टी पर खास फोकस रहा। 

यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में माइ एरिया माइ रिस्पांसिबिलिटी की जिम्मेदारी संभाने वाले अधिकारियों से बातचीत की। सेफ्टी सर्किल के सदस्यों से संवाद किए। सीएमडी का स्पष्ट संदेश था कि सेफ्टी को लेकर जो बेहतर हो, वह सिस्टम डेवलप करना है। एक-एक कार्मिकों की जिंदगी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बिल्कुल न बरतें। सेफ्टी में ए आई का यूज करें। क्या कर सकते हैं, उस पर जोर दें। जीयो फेंसिंग, कैमरे आदि पर फोकस करें। 

सीएमडी स्टील मेल्टिंग शॉप-2 भी पहुंचे। यहां कन्वर्टर बदलने का काम चल रहा है। 3 कन्वर्टर में से ए और बी का बदलाव हो चुका है। सी को बदलना है। इसका काम सितंबर में चालू होना था। किन्हीं कारणों से कार्य शुरू नहीं हो सका। 15 नवंबर से तैयारी थी। इससे पहले ही 5 नवंबर से ब्रेक डाउन आ गया है। लगे हाथ कन्वर्टर का कार्य भी शुरू कर दिया है। इससे संबंधित सवाल-जवाब सीएमडी ने किए। यूआरएम, एसएमएस के साथ सिंटरिंग प्लांट का भी सीएमडी ने दौरा किया था। इस्पात भवन में सेफी के चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी ओए महासचिव अंकुर मिश्र ने सीएमडी से औपचारिक मुलाकात की। 

जियो फेंसिंग (Geo-fencing) पर सीएमडी का ज़ोर

जियो फेंसिंग (Geo-fencing) एक डिजिटल तकनीक है, जिसके जरिए किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र की वर्चुअल यानी डिजिटल सीमा तय की जाती है। जब कोई व्यक्ति या वाहन GPS, मोबाइल नेटवर्क या RFID जैसी तकनीक से उस निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश करता है या बाहर निकलता है, तो सिस्टम उसकी पहचान कर सकता है और अलर्ट या रिकॉर्ड तैयार कर सकता है।

आप आसान भाषा में समझिए

मान लीजिए भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने पूरे प्लांट परिसर की डिजिटल सीमा तय कर दी।

- कोई कर्मचारी प्लांट परिसर में प्रवेश करता है तो सिस्टम उसकी लोकेशन पहचान सकता है।

- कर्मचारी निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाता है तो अलर्ट मिल सकता है।

- किसी विशेष विभाग या प्रतिबंधित क्षेत्र की अलग डिजिटल सीमा बनाई जा सकती है।

- निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश या निकास का रिकॉर्ड रखा जा सकता है।