SAIL CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा राउरकेला स्टील प्लांट को दे गए खास टिप्स, सेफ्टी, वैल्यू एडेड स्टील प्रोडक्शन पर ज़ोर
निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने उनका स्वागत किया। सीआइएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर अशोक कुमार पंडा दो दिवसीय दौरा Rourkela Steel Plant का किया। राउरकेला पहुंचने पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एचआर) तरुण मिश्रा और कार्यपालक निदेशक (एमएम) अनिल कुमार भी उपस्थित थे। राउरकेला एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ इकाई द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। दौरे के द
- निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने उनका स्वागत किया। सीआइएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर अशोक कुमार पंडा दो दिवसीय दौरा Rourkela Steel Plant का किया। राउरकेला पहुंचने पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एचआर) तरुण मिश्रा और कार्यपालक निदेशक (एमएम) अनिल कुमार भी उपस्थित थे। राउरकेला एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ इकाई द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
दौरे के दूसरे दिन डॉ. पांडा ने राउरकेला स्टील प्लांट के विस्तार परियोजना स्थल और न्यू प्लेट मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा के साथ कार्यपालक निदेशक (बिजनेस प्लानिंग-सीओ) राजीव रंजन, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) बिस्वरंजन पलई तथा कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एस. पाल चौधरी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद मंथन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अशोक कुमार पंडा ने संयंत्र के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राउरकेला स्टील प्लांट ने उत्पादन, परिचालन और विभिन्न क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा सेल प्रबंधन को इस इकाई से काफी उम्मीदें हैं।
डॉ. पंडा ने अपने संबोधन में संयंत्र संचालन के तीन प्रमुख स्तंभों सुरक्षा, उपकरणों की बेहतर सेहत (इक्विपमेंट हेल्थ) और वैल्यू एडेड स्टील के अधिक उत्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इन क्षेत्रों में निरंतर सुधार आवश्यक है।
बैठक में निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, सभी कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आलोक वर्मा ने चेयरमैन का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राउरकेला स्टील प्लांट की पूरी टीम सेल प्रबंधन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
दौरे के समापन पर डॉ. अशोक कुमार पंडा दोपहर में राउरकेला से रवाना हुए। एयरपोर्ट पर निदेशक प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। यह दौरा राउरकेला स्टील प्लांट के भविष्य के विकास, उत्पादन वृद्धि और परिचालन उत्कृष्टता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।