SAIL CMD इस्तीफा…? टाइगर जिंदा है, PESB ने अमरेंदु प्रकाश का नाम जोड़ा

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का भविष्य क्या है, यह तो भविष्य ही बताएगा। फिलहाल, कर्मचारी और अधिकारी तरह-तरह की बातों को लेकर भविष्य की लकीरें खींच रहे हैं। 30 जनवरी को Public Enterprise Selection Board ने सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का नाम Functional Directors की लिस्ट से हटा दिया था। चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे। एक बार फिर से नाम जोड़ दिया

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का भविष्य क्या है, यह तो भविष्य ही बताएगा। फिलहाल, कर्मचारी और अधिकारी तरह-तरह की बातों को लेकर भविष्य की लकीरें खींच रहे हैं। 30 जनवरी को Public Enterprise Selection Board ने सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का नाम Functional Directors की लिस्ट से हटा दिया था। चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे। एक बार फिर से नाम जोड़ दिया गया है। इस पर आधारित खबर सूचनाजी.कॉम ने 30 जनवरी को “SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश का नाम Functional Directors की लिस्ट से Public Enterprise Selection Board ने हटाया” शीर्षक से प्रसारित की थी। ये खब भी पढ़ें: 9 महीने में SAIL की दमदार वापसी, मुनाफा 60% उछला, कर्ज भी घटा, CMD अमरेंदु प्रकाश बोले… उलटफेर को देखते हुए कुछ लोगों का यही कहना है कि टाइगर अभी जिंदा है…? अगर, तमाम बातों को सही माना जाए तो जनवरी में सीएमडी का इस्तीफा हुआ है। 3 महीने के नोटिस पीरियड के अनुसार मार्च तक वह सेल की सेवा करते रहेंगे। अप्रैल में उनकी विदाई हो सकती है? संभावना जताई जा रही है कि मंत्रालय की ओर से ऐसा कुछ सबूत दिया गया होगा, जिसके आधार पर Public Enterprise Selection Board ने अमरेंदु प्रकाश का नाम हटाकर आगे की कवायद शुरू की होगी, ताकि रिक्त पद पर इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो सके। ये खब भी पढ़ें: SAIL Q3 Results 2026: भिलाई स्टील प्लांट टॉप पर, RSP दूसरे, ISP तीसरे नंबर पर, बोकारो, DSP ने कमाए बस इतने लेकिन, निवेशकों और शेयर बाजार को लेकर कुछ आशंका जाहिर की गई होगी, जिसके आधार पर दोबारा नाम जोड़ दिया गया है। जब तक सेल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक सारी बातें सुनी-सुनाई ही मानी जा रही है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने शुक्रवार को सीएमडी का नाम हटा दिया था। इसको लेकर यही कयास लगाए जा रहे थे कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की बोर्ड मीटिंग शायद उनकी आखिरी मीटिंग होगी। शाम को वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित किया गया। ये खब भी पढ़ें: उजड़ता भिलाई टाउनशिप: बर्बाद होते मकानों के दोषी हैं डीआइसी और स्वार्थी अधिकारी, भड़के नेताजी शनिवार सुबह लोक उद्यम चयन बोर्ड (Public Enterprise Selection Board-PESB) ने नाम जोड़कर नई बहस को छेड़ दिया है। वहीं, सेल के अधिकारियों के मुताबिक अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे और मंत्रालय द्वारा स्वीकृति, पीएमओ तक की कवायद को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है। लेकिन, इसको लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ये खब भी पढ़ें: BIG NEWS: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर हाईकोर्ट से बड़ी खबर, सेल कर्मचारी-अधिकारी खुश बता दें कि आपके अपने Suchnaji.com ने 4 जनवरी 2026 को “SAIL News: सीएमडी के इस्तीफे की खबर सच या झूठ, जानने में जुटे अधिकारी से कर्मचारी तक” शीर्षक से समाचार को प्रसारित किया था। सबसे पहले इस खबर को प्रसारित किया गया था। इस खबर पर सेल के अधिकारियों ने दबी जुबान मुहर लगाई थी। लेकिन, आधिकारिक रूप से कोई भी बयान सामने नहीं आया था।