SAIL CMD ने झारखंड और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस का लिया जायजा, कार्मिकों संग खेले बैडमिंटन
सूचनाजी न्यूज, किरीबुरू। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस पहुंचे। यहां दौरा करने के बाद इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। खदान के प्रोडक्शन, कार्मिकों के वेलफेयर आदि विषयों पर काफी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बीती रात काफी देर तक मीटिंग का दौर भी चलता रहा। Steel Authority of India Limited (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा मेघालय क्लब पहुंचे। झारखंड औ
सूचनाजी न्यूज, किरीबुरू। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस पहुंचे। यहां दौरा करने के बाद इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। खदान के प्रोडक्शन, कार्मिकों के वेलफेयर आदि विषयों पर काफी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बीती रात काफी देर तक मीटिंग का दौर भी चलता रहा। Steel Authority of India Limited (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा मेघालय क्लब पहुंचे। झारखंड और उड़ीसा स्थित सेल की खदानों के दो दिवसीय दौरे के क्रम में उन्होंने दिन की शुरुआत मेघानय क्लब स्थित बैडमिंटन कोर्ट में खेल के साथ की। ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका कार्यपालक निदेशक बीके गिरी, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुश्रे, महाप्रबंधक अमित कुमार विश्वास, सहायक महाप्रबंधक डॉ. मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण मीणा, अफताब आलम, राजकुमार प्रसाद और बीरबल गुड़िया के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आए। ये खबर भी पढ़ें: नेहरू, जवाहर और जवाहरलाल नेहरू ग्रुप अवॉर्ड घोषित, 540 बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों के पढ़ें नाम मेघालय गेस्ट हाउस में रात गुजारने के बाद सुबह सीएमडी बैंडमिंटन कोर्ट में पहुंचे। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ काफी देर तक पसीना बहाना। सीएमडी अशोक कुमार पंडा का पसंदीदा खेल बैडमिंटन है। भिलाई में भी हर दिन शाम को ड्यूटी के बाद सीधे बैडमिंटन खेलने के लिए जाते थे। आज भी खेल के प्रति लगाव है। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के किरीबुरू, गुआ, मेघाहातुबुरू और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस के बोलानी खदान सीएमडी पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें: 25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट