SAIL DSP NEWS: बोनस की आग से धधक रहा दुर्गापुर स्टील प्लांट, 26 को डायरेक्टर इंचार्ज का घेराव

इस्पात भवन के सामने एकत्रित होकर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध पत्र सौंपेंगे। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि आ चुकी है। लेकिन, मनमाफिक राशि न आने से कर्मचारी आक्रोशित हैं। दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय के बाहर हल्ला-बोल करने जा रहे हैं। HSWU INTUC DSP की ओर से ASPLIS/बोनस के भुगतान के एकतरफा निर्णय के विरोध में DIC सुरोजीत मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया है। शुक्रवार यानी 26 सितंबर को सभी पदाधिकारी दोपह

  • इस्पात भवन के सामने एकत्रित होकर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध पत्र सौंपेंगे।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि आ चुकी है। लेकिन, मनमाफिक राशि न आने से कर्मचारी आक्रोशित हैं। दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय के बाहर हल्ला-बोल करने जा रहे हैं। HSWU INTUC DSP की ओर से ASPLIS/बोनस के भुगतान के एकतरफा निर्णय के विरोध में DIC सुरोजीत मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया है। शुक्रवार यानी 26 सितंबर को सभी पदाधिकारी दोपहर 2.15 बजे डीआईसी कार्यालय, इस्पात भवन के सामने एकत्रित होकर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध पत्र सौंपेंगे। झंडे और बैनर के साथ हल्ला बोल कार्यक्रम होगा। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना और प्रदर्शन होगा। ये खबर भी पढ़ें: मनपसंद बोनस न मिलने के खिलाफ भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर, दिखा गुस्सा, बारिश में जमकर नारेबाजी हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन की ओर से डीएसपी प्रबंधन को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि HSWU (INTUC) के बैनर तले कुछ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल टीम द्वारा आपको एक विरोध पत्र सौंपेंगे। अनुरोध किया गया हूँ कि उपरोक्त कार्यक्रम के लिए अनुमति प्रदान की जाए। ये खबर भी पढ़ें: NJCS के अस्तित्व पर SAIL बोनस लगा रहा बट्टा, दोबारा मीटिंग बुलाने की मांग