SAIL DSP VRS 2026: महाप्रबंधक समेत 21 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त

अफसरों ने लिए जून माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) में जून-2026 के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) का लाभ लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा 30 जून से समाप्त हो गई। कार्मिकों को कंपनी की ओर से विदाई भी दी गई है। डीएसपी प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2 महाप्रबंधकों समेत कुल 21 अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआरएस लिया है। इनमें मेडिकल, मानव संसाधन, स्टील मेल्टिंग शॉप, रॉ

  • अफसरों ने लिए जून माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) में जून-2026 के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) का लाभ लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा 30 जून से समाप्त हो गई। कार्मिकों को कंपनी की ओर से विदाई भी दी गई है। डीएसपी प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2 महाप्रबंधकों समेत कुल 21 अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआरएस लिया है। इनमें मेडिकल, मानव संसाधन, स्टील मेल्टिंग शॉप, रॉ मटेरियल हैंडलिंग, मर्चेंट मिल, फायर सर्विस, लोको रिपेयर और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। डीएसपी प्रबंधन के आदेश के साथ ही इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं 30 जून 2026 से समाप्त हो गईं। वीआरएस के तहत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में दो महाप्रबंधक और एक डिप्टी सीएमओ भी शामिल हैं। वहीं, सबसे अधिक कर्मचारी जूनियर इंजीनियर पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सेवा से अलग हुए हैं। ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक में लगा SAIL BSP, RSP, BSL का 5,700 टन स्टील वीआरएस लेने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी आशा बाजपेई — महाप्रबंधक, R&C Laboratory संजॉय कुमार मुसीब — महाप्रबंधक, Loco Repair डॉ. मोनालिसा चट्टोपाध्याय — डिप्टी सीएमओ, M&HS आशीष कुमार माझी — डिप्टी मैनेजर, ECD सनत कुमार आचार्जी — जूनियर इंजीनियर, CEM प्रताप चंद्र मंडल — सीनियर फायर फाइटर, Fire Service काकोली घोष — सीनियर एमएसपी, M&HS उमा चटर्जी — सीनियर एमएसपी, M&HS रीता आचार्जी — सीनियर एमएसपी, M&HS गौरांग मंडल — जूनियर इंजीनियर, Merchant Mill तपन पाल — जूनियर इंजीनियर, Merchant Mill ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग जावेद वारिस — जूनियर इंजीनियर, RMHP अरूप मुखर्जी — जूनियर इंजीनियर, RMHP सुभाष चंद्र पाल — जूनियर इंजीनियर, RMHP गौतम बिस्वास — जूनियर इंजीनियर, Raw Material तापस कुमार मंडल — जूनियर इंजीनियर, Raw Material रंजाक कृष्ण चक्रवर्ती — जूनियर इंजीनियर, Steel Melting Shop शोमनाथ नायक — जूनियर इंजीनियर, Steel Melting Shop बिक्रमजीत चट्टोपाध्याय — जूनियर इंजीनियर, Steel Melting Shop गोपाल चंद्र मंडी — जूनियर इंजीनियर, Slag Bank इंद्रानील प्रमाणिक — सेक्शन ऑफिसर, मानव संसाधन (HR) ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका