SAIL ED Interview 2026: सेल सीजीएम को मिलने जा रहा दीपावली गिफ्ट, त्योहार से पहले प्रमोशन की तैयारी

सेल में साल 2021 में सीजीएम बन चुके अधिकारी ईडी बन चुके हैं। साल 2022 में प्रमोशन पाने वाले अधिकारी अब इंटरव्यू में बैठेंगे।

  • सेल कारपोरेट आफिस, एसएएसओ रांची समेत अन्य इकाइयों में पद रिक्त हैं। भिलाई स्टील प्लांट के ईडी एमएम अजय चक्रवर्ती भी नवंबर में रिटायर हो रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीजीएम को बेहतरीन तोहफा मिलने जा रहा है। दीपावली से पहले प्रमोशन का उपहार देने की तैयार चल रही है। साल 2025 में ईडी इंटरव्यू के लिए पात्र हो चुके मुख्य महाप्रबंधक दीपावली से पूर्व नई जिम्मेदारी में आ सकते हैं। सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक प्रबंधन ने दीपावली से पहले ईडी इंटरव्यू को समेटने का मन मना लिया है। तैयारियां शुरू कर दी गई है। इंटरव्यू का शेड्यूल किसी दिन भी जारी हो सकता है। 

सेल में साल 2021 में सीजीएम बन चुके अधिकारी ईडी बन चुके हैं। साल 2022 में प्रमोशन पाने वाले अधिकारी अब इंटरव्यू में बैठेंगे। एक साल देरी से चल रहे इंटरव्यू की वजह से कई अधिकारी वंचित हो चुके हैं। पात्रता की नियम-शर्तों की वजह से वह दायरे से बाहर निकल गए। कई रिटायर तक हो चुके हैं। पिछले चार माह से इंटरव्यू को लेकर कई बार जानकारी आई। लेकिन, हर बाद तारीख पर तारीख ही पड़ती रही। 

इस बार दावा किया जा रहा है कि दीपावली से पहले ईडी का तोहफा देने की इरादा प्रबंधन बना चुका है। जिस अधिकारी का रिटायरमेंट 6-7 माह बचा है, उनके लिए खतरे की घंटी है। भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व ईडी एचआर मिलिंद मुकुंद गदरे (MM Gadre) महज़ 6 माह के लिए ही ईडी बने थे। रेल मिल के सीजीएम थे। वर्क्स एरिया से सीधे नॉन वर्क्स एरिया में भेजा गया था। इनके बाद किसी को मौका अब तक नहीं मिला है, जिनके रिटायरमेंट में सिर्फ 5-6 माह ही बचा हो। 

सेल (SAIL) में कार्यपालक निदेशक (Executive Director-ED) के लिए जिनका कार्यकाल डेढ़ साल से 2 साल बचा है, उनको प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है, ताकि इंटरव्यू में देरी होने पर कई विभाग खाली न रह सकें। मौजूदा समय में सेल कारपोरेट आफिस, एसएएसओ रांची समेत अन्य इकाइयों में पद रिक्त बताए जा रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट के ईडी एमएम अजय चक्रवर्ती भी नवंबर में रिटायर हो रहे हैं।