SAIL ISP: हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस
कर्मचारी यूनियनों ने भी झोंकी ताकत। इंटक, बीएमएस, सीटू, एटक और एचएमएस एकजुट। हड़ताल को सपल और विफल करने की रणनीति। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल हड़ताल (SAIL Strike) को लेकर इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल करने के लिए सुबह और शाम को सभा की। इसके बाद बाइक रैली निकाली। एक-एक विभागों में बाइक रैली पहुंची। कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने और समर्थन मांगा गया। इससे गुस्साए प्रबंधन ने 50 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है।
- कर्मचारी यूनियनों ने भी झोंकी ताकत।
- इंटक, बीएमएस, सीटू, एटक और एचएमएस एकजुट।
- हड़ताल को सपल और विफल करने की रणनीति।
ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त को SAIL प्रबंधन ने भेजा जवाब, 25 को बड़ी बैठक, 5 साल के बोनस समझौते पर आई ये बातें
यूनियन नेताओं ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि प्रबंधन की हरकत से कोई कर्मचारी डरने वाला नहीं है। कर्मचारी स्वेच्छा से हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोकल यूनियन ने हड़ताल के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इंटक, सीटू, बीएमएस, एचएमएस, एटक के पदाधिकारी लगातार हड़ताल के पक्ष में जन जागरण अभियान चला रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL हड़ताल पर बोकारो स्टील प्लांट में यह दावा, 28 को बोलेंगे धावा
आइएसपी प्रबंधन ने किया कर्मचारियों के लिए नाश्ते-खाने का बंदोबस्त
नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने की आपूर्ति के लिए कोटेशन जारी किया गया था। सभी 5 कार्यरत यूनियनों द्वारा 28.10.2024 को सेल-आईएसपी में एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। संयंत्र में कर्मचारियों को 27 अक्टूबर की रात में ही बुला लिया गया है। और 28.10.2024 को पूरे दिन भोजन उपलब्ध कराया जाना है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL हड़ताल पर बोकारो स्टील प्लांट में यह दावा, 28 को बोलेंगे धावा