SAIL ISP: DIC ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, अब दूधिया रोशनी में होंगे मैच
- बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के प्रयासों और सेल इस्को इस्पात सयंत्र की मदद से बर्नपुर स्टेडियम में कुल आठ फ्लडलाइट स्तंभों का निर्माण किया गया है। - बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बर्नपुर स्टेडियम में फ्लडलाइट का आधिकारिक उद्घाटन किया। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर से खेल से जुड़ी अच्छी खबर है। शनिवार शाम को सेल के बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बर्नपुर स्टेडियम में फ्लडलाइट का आधिकारि
- बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के प्रयासों और सेल इस्को इस्पात सयंत्र की मदद से बर्नपुर स्टेडियम में कुल आठ फ्लडलाइट स्तंभों का निर्माण किया गया है। - बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बर्नपुर स्टेडियम में फ्लडलाइट का आधिकारिक उद्घाटन किया। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर से खेल से जुड़ी अच्छी खबर है। शनिवार शाम को सेल के बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बर्नपुर स्टेडियम में फ्लडलाइट का आधिकारिक उद्घाटन किया। बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के प्रयासों और सेल इस्को इस्पात सयंत्र की मदद से बर्नपुर स्टेडियम में कुल आठ फ्लडलाइट स्तंभों का निर्माण किया गया है। इन सभी स्तंभों पर सेल इस्को इस्पात सयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा अत्याधुनिक एलईडी लैंपसेट लगाए गए हैं। क्लब के महासचिव देवर्षि रॉय ने कहा औद्योगिक क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लंबे समय से चले आ रहे अनुरोध का सम्मान करते हुए बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के उपाध्यक्ष तथा इस्को इस्पात सयंत्र की सिंटर प्लांट के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक अनुप कुमार घोष के प्रयास से इस फ्लडलाइट की स्थापना संभव हो सकी है। ये खबर भी पढ़ें :EPFO BIG NEWS: रिटायरमेंट के दिन ही आपको मिल सकती है पेंशन, जानें आपके काम की खबर उन्होंने इस्को इस्पात संयंत्र कि कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (पी एंड ए) उमेंद्र पाल सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विनीत राउल, मुख्य महाप्रबंधक (बिजली, आई एंड ए, ईआरपी और सी एंड आईटी) दीपक जैन, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस और सीएसआर) विनोद कुमार और क्लब के सभी उपाध्यक्षों को एवं उन व्यक्तियों और संगठनों को भी धन्यवाद दिया।