SAIL ISP: ठेका मजदूरों के Central Minimum Wages पर Dy. CLC सख्त, मैनेजमेंट ने मांगे 7 दिन, इंटक बोला…

कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए Central Minimum Wages लागू करने की मांग पर महत्वपूर्ण बैठक। सेल आइएसपी प्रबंधन ने मांगे 7 दिन, अगली बैठक 12 नवंबर को।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन दिलाने को लेकर इंटक बर्नपुर को बड़ी जीत हासिल हो सकती है। SAIL ISP बर्नपुर के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को Central Minimum Wages का लाभ दिलाने के मुद्दे पर Dy. CLC Asansol कार्यालय में प्रबंधन एवं INTUC प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में INTUC Burnpur की ओर से जोरदार मांग रखी गई कि ISP के सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए Central Minimum Wages को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द लागू किया जाए। इस पर प्रबंधन ने मामले की समीक्षा एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए 7 दिनों का समय मांगा। INTUC Burnpur के अध्यक्ष हरजीत सिंह के प्रयासों एवं नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जा रही है। 

बैठक में INTUC Burnpur की प्रमुख मांगें

1. ISP के सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए Central Minimum Wages जल्द से जल्द लागू किया जाए।

2. सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को एक साथ वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

3. Central Minimum Wages के अनुसार सभी योग्य कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को बकाया राशि (Arrears) का भुगतान किया जाए।

4. सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को Welfare Allowance का लाभ भी दिया जाए।

Welfare Allowance के लिए INTUC की विशेष पहल

Welfare Allowance के मुद्दे पर INTUC Burnpur पहले ही Deputy Chief Labour Commissioner (Dy. CLC), Asansol को लिखित आवेदन दे चुका है। इसके अलावा INTUC के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी जी ने भी SAIL के Director (Personnel), केके सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा है।

Dy. CLC Asansol का सख्त रुख

बैठक के दौरान Dy. CLC Asansol ने INTUC प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि यदि ISP प्रबंधन Central Minimum Wages को जल्द लागू नहीं करता है, तो प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगली बैठक 12 नवंबर को तय की गई है। 

INTUC Burnpur को पूरी उम्मीद है कि अगली बैठक में इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। ISP के प्रत्येक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर को उसका उचित वेतन, पूरा बकाया (Arrears) और वैधानिक लाभ दिलाना है।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि एवं अधिकारी

INTUC से विजय सिंह-अध्यक्ष, हिरापुर मजदूर कांग्रेस (INTUC), अजय कुमार रॉय-महासचिव, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस, बिप्लब माजी-महासचिव, Asansol Iron & Steel Workers Union (INTUC), Burnpur, SAIL-ISP प्रबंधन से प्रिया-Senior Manager (HR-CLC), SAIL-ISP, कल्याण भंडारी-DGM (HR), SAIL-ISP, श्रम विभाग से Deputy Chief Labour Commissioner (Dy. CLC), Asansol मौजूद रहे। सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को Central Minimum Wages के अनुसार वेतन, पूरा Arrears, एक साथ वेतन भुगतान तथा Welfare Allowance का लाभ जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।