SAIL ISP: कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन, 6,000 वर्गफुट भूमि कब्जामुक्त

सेल आईएसपी प्रबंधन अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चला रहा। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट के एस्टेट (संपदा) विभाग द्वारा कंपनी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। इस दौरान नरसिंह बांध मौजा स्थित सेल आईएसपी पब्लिक हेल्थ ऑफिस के सामने निर्मित एक अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न की गई। अतिक्रमण हटाने के उपरांत संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया

  • सेल आईएसपी प्रबंधन अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चला रहा।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट के एस्टेट (संपदा) विभाग द्वारा कंपनी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। इस दौरान नरसिंह बांध मौजा स्थित सेल आईएसपी पब्लिक हेल्थ ऑफिस के सामने निर्मित एक अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न की गई। अतिक्रमण हटाने के उपरांत संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया ताकि भविष्य में पुनः किसी प्रकार का अवैध कब्जा न हो सके। उक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप लगभग 6,000 वर्ग फुट कंपनी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया, जो अब पुनः सेल आईएसपी के कब्जे में आ गई है। सेल आईएसपी प्रबंधन द्वारा कंपनी की परिसंपत्तियों एवं भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।