Central Minimum Wages: Dy. CLC ने बुलाई बैठक, इंटक पहुंचा, SAIL ISP प्रबंधन नदारद, अब 17 को मीटिंग, मांगे रिकॉर्ड

ठेका श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई में INTUC की एक और महत्वपूर्ण पहल। उप श्रम आयुक्त (Dy. CLC) आसनसोल के कार्यालय में SAIL-ISP के ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन (Central Minimum Wages) को लेकर बैठक।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के ठेका मजदूरों के लिए लड़ाई जारी है। 12 नवंबर को उप श्रम आयुक्त (Dy. CLC) आसनसोल के कार्यालय में SAIL-ISP के ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन (Central Minimum Wages) का भुगतान सुनिश्चित कराने के मुद्दे पर Conciliation Proceedings आयोजित हुई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में ठेका मजदूर कांग्रेस (INTUC) के अध्यक्ष बिजॉय सिंह एवं आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) के महासचिव बिप्लब माझी ने श्रमिकों का पक्ष मजबूती से रखा।

जानिए कार्यवाही की प्रमुख बातें

प्रबंधन की अनुपस्थिति पर कड़ा विरोध: बैठक में प्रबंधन के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे। यूनियन ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे श्रमिकों की गंभीर समस्या के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।

केंद्रीय न्यूनतम वेतन का मुद्दा: यूनियन ने स्पष्ट रूप से कहा कि SAIL-ISP में कार्यरत ठेका श्रमिकों को लागू केंद्रीय न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित करना प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों की जिम्मेदारी है।

नए Labour Codes के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं: लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी श्रमिकों के वेतन संबंधी इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

जांच एवं रिकॉर्ड की मांग: यूनियन ने प्राधिकरण से मांग की कि संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान में जांच कराई जाए तथा प्रबंधन और ठेकेदारों के Attendance Registers, Wage Registers एवं अन्य वैधानिक अभिलेखों की जांच की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

बैठक में क्या खास रहा 

प्राधिकरण ने यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से संज्ञान में लिया तथा प्रबंधन से अपेक्षा की कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए Conciliation Proceedings में पूरा सहयोग करे। साथ ही प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि अगली बैठक में सभी ठेकेदारों के संबंधित Attendance Registers, Wage Registers एवं अन्य Statutory Records के साथ उपस्थित रहे, ताकि मामले की आगे जांच की जा सके। 

अगली Conciliation Meeting 17 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से है। इंटक का कहना है कि ठेका श्रमिकों की मेहनत का उचित मूल्य मिलना उनका अधिकार है, कोई एहसान नहीं। केंद्रीय न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित होने तक INTUC इस मुद्दे को मजबूती से उठाता रहेगा। हमारा उद्देश्य केवल मांग उठाना नहीं, बल्कि श्रमिकों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाना है।