SAIL ISP: 4.3 एमटीपीए क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस के लिए नीदरलैण्ड की कंपनी से एमओयू साइन
सेल-आईएसपी आधुनिक स्टील उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा अग्रणी तकनीक अपनाने के प्रति उसके सतत संकल्प को दर्शाता है। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल-इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर ने अपने 4.08 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) क्रूड स्टील विस्तार परियोजना के तहत 4.3 मिलियन टन प्रतिवर्ष हॉट मेटल उत्पादन क्षमता वाले अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस की स्थापना के लिए डेनियली कोरस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डेनियली कोरस बी.वी., नीदरलैण्ड के कंसोर्टियम के साथ अनुबंध सम्पन्न किया। प्रस्तावित ब्लास्ट फर्नेस का उपयोगी
- सेल-आईएसपी आधुनिक स्टील उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा अग्रणी तकनीक अपनाने के प्रति उसके सतत संकल्प को दर्शाता है।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल-इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर ने अपने 4.08 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) क्रूड स्टील विस्तार परियोजना के तहत 4.3 मिलियन टन प्रतिवर्ष हॉट मेटल उत्पादन क्षमता वाले अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस की स्थापना के लिए डेनियली कोरस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डेनियली कोरस बी.वी., नीदरलैण्ड के कंसोर्टियम के साथ अनुबंध सम्पन्न किया।
प्रस्तावित ब्लास्ट फर्नेस का उपयोगी वॉल्यूम 5557 घन मीटर होगा, जो देश के सबसे उन्नत और उच्च क्षमता वाले फर्नेस में से एक होगा।
इस ब्लास्ट फर्नेस में टॉप-फायर्ड हॉट ब्लास्ट स्टोव, ड्राई गैस क्लीनिंग प्लांट, टॉप प्रेशर रिकवरी टर्बाइन, स्लैग ग्रैनुलेशन प्लांट, पम्प हाउस, स्टॉक हाउस, कास्ट हाउस तथा पूर्णतः एकीकृत डस्ट-रहित प्रणाली जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ शामिल होंगी।
विशेष रूप से, टॉप-फायर्ड हॉट ब्लास्ट स्टोव और ड्राई गैस क्लीनिंग प्लांट, का उपयोग पहली बार किसी भी सेल संयंत्र में किया जाएगा, जो ऊर्जा दक्षता, पर्यावरणीय प्रदर्शन और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सेल-आईएसपी का यह कदम देश की आधुनिक स्टील उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा अग्रणी तकनीक अपनाने के प्रति उसके सतत संकल्प को दर्शाता है।