SAIL ISP Union Election 2026: कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश, सितंबर से पहले इस्को स्टील प्लांट कराइए यूनियन चुनाव
SAIL ISP बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव का मार्ग प्रशस्त। कलकत्ता उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक आदेश। यूनियन नेता खुश। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव कराने के पक्ष में फैसला सुना दिया है। 1 जुलाई 2026 को कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने तीन माह के भीतर ट्रेड यूनियन चुनाव संपन्न कराने का स्पष्ट एवं ऐतिहासिक आदेश पारित किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने निर्देश दिया है कि SAIL-IISCO Steel
- SAIL ISP बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव का मार्ग प्रशस्त। कलकत्ता उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक आदेश। यूनियन नेता खुश।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव कराने के पक्ष में फैसला सुना दिया है। 1 जुलाई 2026 को कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने तीन माह के भीतर ट्रेड यूनियन चुनाव संपन्न कराने का स्पष्ट एवं ऐतिहासिक आदेश पारित किया है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने निर्देश दिया है कि SAIL-IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव तीन माह के भीतर संपन्न कराया जाए। यह आदेश SAIL-ISP के औद्योगिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि इससे पहली बार कर्मचारियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन करने का अवसर प्राप्त होगा।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 33 डाक्टरों का प्रमोशन, बोकारो के डाक्टर विनोद का भिलाई ट्रांसफर, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डॉ. नीना, प्रमोद राय, बिसोई, पूजा सियाल, मैसी, दिपाली, हिमानी प्रमोट
चुनाव कराने की मांग पर कब-क्या हुआ
-24 फरवरी 2025: कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पहली बार Chief Labour Commissioner (Central) [CLC(C)] के माध्यम से ट्रेड यूनियन चुनाव कराने का आदेश दिया गया।
-25 सितंबर 2025: न्यायालय द्वारा राज्य प्रशासन के माध्यम से ट्रेड यूनियन चुनाव संपन्न कराने का निर्देश जारी किया गया।
-1 जुलाई 2026: कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच द्वारा तीन माह के भीतर ट्रेड यूनियन चुनाव संपन्न कराने का स्पष्ट एवं ऐतिहासिक आदेश पारित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking News: एजीएम से डीजीएम प्रमोशन लिस्ट आधी रात को जारी, पढ़ें सभी प्लांट के 352 अधिकारियों के नाम
इस निर्णय का महत्व
- SAIL-ISP के कर्मचारियों को पहली बार लोकतांत्रिक मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों के चयन का अवसर मिलेगा।
- यह आदेश औद्योगिक लोकतंत्र, पारदर्शिता और श्रमिक अधिकारों को सुदृढ़ करेगा।
- यह निर्णय वर्षों से लंबित ट्रेड यूनियन चुनाव की प्रक्रिया को न्यायिक संरक्षण प्रदान करता है।
बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BIKS) का वक्तव्य
बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BIKS-BMS) के महासचिव संजीत बनर्जी ने कहा-"आज का यह निर्णय SAIL-ISP के प्रत्येक कर्मचारी की जीत है। पहली बार कर्मचारियों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान द्वारा अपने प्रतिनिधियों का चयन करने का अवसर प्राप्त होगा। हमें विश्वास है कि यह निर्णय औद्योगिक लोकतंत्र, निष्पक्षता और पारदर्शिता को और मजबूत करेगा।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP के 91, DSP के 61 और IISCO Steel Plant Burnpur के 123 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट
हमारा यह भी मानना है कि पूर्व में कुछ ट्रेड यूनियनों एवं तत्कालीन श्रम मंत्री मलय घटक की कार्यवाहियों के कारण ट्रेड यूनियन चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित एवं विलंबित हुई थी। हम उच्च न्यायालय के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं तथा सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर चुनाव संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग करें।"
आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक बोला…
आज SAIL–ISP यूनियन चुनाव से संबंधित मामले की सुनवाई न्यायालय में हुई। प्रारंभ में मामले का सीरियल नंबर 128 था, जिसे बाद में सीरियल नंबर 42 पर लिया गया। सुनवाई के उपरांत प्राप्त आदेश के अनुसार, यूनियन चुनाव कराने की जिम्मेदारी सेंट्रल लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) को सौंपी गई है तथा तीन माह के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Promotion List Update: 107 डीजीएम बने जनरल मैनेजर, कइयों का ट्रांसफर भी, पढ़ें सभी प्लांट की पूरी लिस्ट
यह सभी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अपने मताधिकार (Voting Right) का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा और यूनियन का चुनाव लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न होगा।
INTUC इस निर्णय का स्वागत करता है तथा निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करता है। आइए, हम सभी शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
ये खबर भी पढ़ें: सीएमओ इंचार्ज डॉ. विनीता द्विवेदी संग 21 अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी खास विदाई, पढ़ें नाम