SAIL Junior Manager Promotion Exam: भिलाई स्टील प्लांट के 1204 कर्मचारी बनना चाहते हैं अधिकारी
BSP से 1204 कर्मचारियों ने भरा जूनियर मैनेजर परीक्षा फॉर्म, प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL Junior Manager Promotion Exam: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नॉन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव कैडर में प्रमोशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए BSP के 1204 कर्मचारियों ने आवेदन किया है। परीक्षा पास होने के बाद इंटरव्यू से चयन होगा। बताया जा
- BSP से 1204 कर्मचारियों ने भरा जूनियर मैनेजर परीक्षा फॉर्म, प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL Junior Manager Promotion Exam: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नॉन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव कैडर में प्रमोशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए BSP के 1204 कर्मचारियों ने आवेदन किया है। परीक्षा पास होने के बाद इंटरव्यू से चयन होगा।
बताया जा रहा है कि यह संख्या सेल के विभिन्न यूनिटों में सबसे अधिक मानी जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कर्मचारियों की नजर प्रवेश परीक्षा की तारीख पर टिक गई है। हालांकि, सेल प्रबंधन की ओर से अभी तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सेल प्रबंधन ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 तय की थी। कर्मचारियों की मांग और तकनीकी कारणों को देखते हुए इसे पहले 15 मई और बाद में 20 मई 2026 तक बढ़ाया गया। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब ऑनलाइन आवेदन प्रणाली बंद कर दी गई है।
BSP के विभिन्न विभागों स्टील मेल्टिंग शॉप, रोलिंग मिल, ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य इकाइयों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने आवेदन किया है। कर्मचारियों के बीच इस प्रमोशन परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद बड़े स्तर पर नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को अधिकारी बनने का अवसर मिल रहा है।
हालांकि, प्रमोशन प्रक्रिया में पात्रता को सीमित किए जाने को लेकर चर्चा भी तेज है। कर्मचारी, अधिकारी कैडर में जाने को लेकर गंभीर और उत्साहित हैं। अब सभी की निगाहें सेल कॉरपोरेट ऑफिस पर टिकी हैं, जहां से जल्द ही जूनियर मैनेजर प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।