सेल प्रबंधन ही चाहता है प्लांट में हो स्ट्राइक, BMS के DK Pandey का जबरन बोनस पर बड़ा बयान
एक तरफा बोनस का निर्णय से कर्मचारियों में भारी आक्रोश। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। NJCS को आईना दिखाते हुए सेल प्रबंधन ने एक तरफा निर्णय लिया है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जबकि NJCS मीटिंग में सभी यूनियनों ने एक स्वर में कहा था कि बोनस फार्मूला वर्तमान समय में बदलने की आवश्यकता है। बोनस फार्मूला कर्मचारियों के हित में वर्तमान प्रोडक्शन प्रोडक्टिविटी को देखते हुए नया फॉरमुला तैयार कर बोनस दिया जाए। बीएमएस छत्तीसगढ़ के महामंत्री व भिलाई के अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय का कहना है कि 39 महीने का
- एक तरफा बोनस का निर्णय से कर्मचारियों में भारी आक्रोश।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। NJCS को आईना दिखाते हुए सेल प्रबंधन ने एक तरफा निर्णय लिया है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जबकि NJCS मीटिंग में सभी यूनियनों ने एक स्वर में कहा था कि बोनस फार्मूला वर्तमान समय में बदलने की आवश्यकता है। बोनस फार्मूला कर्मचारियों के हित में वर्तमान प्रोडक्शन प्रोडक्टिविटी को देखते हुए नया फॉरमुला तैयार कर बोनस दिया जाए।
बीएमएस छत्तीसगढ़ के महामंत्री व भिलाई के अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय का कहना है कि 39 महीने का एरियर्स, ग्रेच्युटी सहित अन्य मांग जो कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित है, उनको लेकर कर्मचारी पहले ही आक्रोशित हैं, उस आक्रोश में यह निर्णय आग में घी डालने वाला है। लगता है सेल प्रबंधन ही चाहता है कि प्लांट में स्ट्राइक हो।
ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: सीबीटी बैठक से पहले 25 को देशभर के पेंशनभोगी ईपीएफओ कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन
डीके पांडेय ने कहा-हमारी यूनियन पूर्णतः कर्मचारियों की भावनाओं के साथ हैं। कर्मचारियों से चर्चा कर कर्मचारियों के भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा, एक तरफा बोनस का निर्णय किसी भी परिस्थिति में से स्वीकार्य नहीं, हमारी यूनियन कर्मचारी विरोधी इस निर्णय का इस मानसिकता का पूर्णतः विरोध करती है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस से बवाल, भिलाई में 24 को CITU-BAKS उतर रहा सड़क पर, रैली, जूते की माला, कालिख पोतने का इंतजाम