सेल में बड़ा फेरबदल: हॉट शॉप से HR में 15 अधिकारियों का मनचाहा ट्रांसफर, अब करेंगे एमबीए, पढ़ें पांचों प्लांट की लिस्ट
15 अधिकारियों की लिस्ट में बीएसपी, बोकारो, आरएसपी, डीएसपी, आइएसपी के अधिकारियों का नाम शामिल है। सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 30 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। 15 अधिकारियों को एचआर और 15 अधिकारियों का सीएमओ कोलकाता ट्रांसफर कर दिया है। अचानक से ट्रांसफर लिस्ट जाती होते ही एचओडी स्तर के अधिकारी भी सहम गए। पल भर के लिए सबको यही लगा कि स्टील सेक्रेटरी के एक्शन का असर दिखना शुरू हो गया है। लेकिन, सच्चाई यह है कि इन अधिकारियों ने खुद हॉट शॉप के बजाय
- 15 अधिकारियों की लिस्ट में बीएसपी, बोकारो, आरएसपी, डीएसपी, आइएसपी के अधिकारियों का नाम शामिल है।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 30 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। 15 अधिकारियों को एचआर और 15 अधिकारियों का सीएमओ कोलकाता ट्रांसफर कर दिया है। अचानक से ट्रांसफर लिस्ट जाती होते ही एचओडी स्तर के अधिकारी भी सहम गए। पल भर के लिए सबको यही लगा कि स्टील सेक्रेटरी के एक्शन का असर दिखना शुरू हो गया है। लेकिन, सच्चाई यह है कि इन अधिकारियों ने खुद हॉट शॉप के बजाय एचआर में जाने का विकल्प चुना था।
सेल प्रबंधन की स्कीम के तहत एमबीए करने के लिए आवेदन मांगा गया था। इंजीनियरिंग करने वाले अधिकारियों को एमबीए का भी मौका दिया जा रहा है। इसके लिए अकेले भिलाई स्टील प्लांट से करीब 150 अधिकारियों ने आवेदन किया था। गुरुवार देर शाम सेल कारपोरेट आफिस से 15 अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। खास बात यह है कि कोर्स शुरू होने से पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया है। 15 अधिकारियों की लिस्ट में बीएसपी, बोकारो, आरएसपी, डीएसपी, आइएसपी के अधिकारियों का नाम शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें: Steel Secretary’s Review Meeting: SAIL में 20% नहीं, 35% होगी कर्मचारियों की छंटनी, जबरिया रिटायरमेंट का ये प्लान, फंसे BSP अधिकारी
15 अधिकारियों का ट्रांसफर हॉट शॉप और ऑपरेशनल विभागों से मानव संसाधन (HR) विभाग में कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट और इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भिलाई और बोकारो से सबसे ज्यादा बदलाव
भिलाई स्टील प्लांट से अंशुल गंगवार, पारुल दीवान, फिलोमिना एक्का, शिव कुमार और सोमेश द्विवेदी को HR विभाग में भेजा गया है। वहीं बोकारो स्टील प्लांट से आदित सिंह, आशीष त्रिपाठी, राहुल कुमार और राहुल रंजन पांडा का तबादला किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक छुट्टी, भीषण गर्मी में बच्चों को राहत
दुर्गापुर, राउरकेला और बर्नपुर भी शामिल
दुर्गापुर स्टील प्लांट से यू. जयराज और सौम्यादी दासगुप्ता को नई जिम्मेदारी मिली है। राउरकेला स्टील प्लांट से ज्योतिर्मयी रौतिया तथा इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर से मीनाक्षी सोभाना राव, प्रियंका और सायन बनर्जी को HR विभाग में पदस्थ किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के GM समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रांसफर/पोस्टिंग प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। संगठनात्मक आवश्यकता के अनुसार इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।