SAIL NEWS: 54 रुपए बढ़ी रोज की मजदूरी, पढ़िए अब कितना मिलेगा वेतन
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited - SAIL) के मजदूरों की मजदूरी मार्च से बढ़कर मिलेगी। हर दिन 54 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। इस तरह महीने में 1400 रुपए की वृद्धि हो जाएगी। सेल एनजेसीएस मीटिंग में एडब्ल्यूए की राशि को लेकर फैसला हो गया है। हर प्लांट में अलग-अलग राशि है। 3300 रुपए, 3700 रुपए और 4100 रुपए तय किया गया है। भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों का एडब्ल्यूए 3700 रुपए तय किया गया है। इस आधार पर 26 दिन से भाग देने पर यह राशि 142.30 रुपए होती है। यान
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited - SAIL) के मजदूरों की मजदूरी मार्च से बढ़कर मिलेगी। हर दिन 54 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। इस तरह महीने में 1400 रुपए की वृद्धि हो जाएगी। सेल एनजेसीएस मीटिंग में एडब्ल्यूए की राशि को लेकर फैसला हो गया है। हर प्लांट में अलग-अलग राशि है। 3300 रुपए, 3700 रुपए और 4100 रुपए तय किया गया है। भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों का एडब्ल्यूए 3700 रुपए तय किया गया है। इस आधार पर 26 दिन से भाग देने पर यह राशि 142.30 रुपए होती है। यानी पहले 88.46 रुपए एडब्ल्यूए के रूप में मिलती थी, जो अब 142.30 रुपए मिलेगी। प्रधानमंत्री ट्राफी व SAIL छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2023-2024: BSP कर्मचारी-अधिकारी के बच्चे करें आवेदन, पढ़िए डिटेल इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू का कहना है कि अब प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि मजदूरों को उनका पूरा हक दिया जाए। ठेकेदारों द्वारा दबाई जाने वाली राशि पर विराम लगाया जाए। मजदूरों को उनका हक दिलाया जाए। आज भी बीएसपी में मजदूरों को एडब्ल्यूए की राशि से वंचित किया जाता है। BWU का तंज: NJCS बैठक में नियमित कर्मचारियों के मुद्दे पर सब मौन, BSP कर्मचारियों में हताशा