SAIL News: 39 महीने के एरियर समेत कई मांगों पर संयुक्त यूनियन 9 अप्रैल को करेगा विरोध-प्रदर्शन

इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन, फेस्टिवल एडवांस की राशि बढ़ाने, 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर लाइसेंस पर देने की मांग। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL- Employee) के 39 महीने के एरियर सहित वेज रिवीजन के अन्य मुद्दों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन 9 अप्रैल बुधवार को बोरिया गेट पर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक प्रदर्शन करेगा। ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में , फंसे 5000 भूखे-प्यासे भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel

  • इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन, फेस्टिवल एडवांस की राशि बढ़ाने, 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर लाइसेंस पर देने की मांग।
 सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL- Employee) के 39 महीने के एरियर सहित वेज रिवीजन के अन्य मुद्दों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन 9 अप्रैल बुधवार को बोरिया गेट पर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक प्रदर्शन करेगा। ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने बताया कि संयुक्त यूनियन इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई, जिसमें यूनियन नेताओं ने अभी तक वेज रिवीजन के लिए एनजेसीएस मीटिंग नहीं बुलाने पर नाराजगी व्यक्त किया। यह निर्णय लिया कि 39 महीने के एरियर्स सहित वेज रिवीजन के अन्य मुद्दों एवं इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन, फेस्टिवल एडवांस की राशि बढ़ाने, 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर लाइसेंस पर देने व ठेका श्रमिकों का भी वेज रिवीजन करने करने की मांग को लेकर बोरिया गेट पर 9 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रदर्शन करेगा। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार सेल चेयरमैन के नाम से ज्ञापन सौंप कर जल्द एनजेसीएस मीटिंग बुलाने की मांग की जाएगी। संयुक्त यूनियन ने इस प्रदर्शन में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बार और रॉड मिल का प्रोडक्शन 1.0 मिलियन टन पार, कटा केक