SAIL NJCS Meeting Live: मजदूरों के योगदान, उत्पादन पर प्रेजेंटेशन, अब लंच के बाद मुद्दे पर होगी बात
नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री (NJCS) सब-कमेटी की मीटिंग में सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन नेताओं के बीच वार्ता चल रही है। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के मजदूरों के वेतन वृद्धि पर दिल्ली में एनजेसीएस की मीटिंग हो रही है। दोपहर 12 बजे के तय समय से कुछ देरी से मीटिंग शुरू हुई। सेल प्रबंधन की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया। ये खबर भी पढ़ें: BSP दल्ली आयरन ओर माइंस में 5 घंटे प्रोडक्शन बंद कर मजदूरों ने प्रबंधन को झुकाया, मांगें फटाफट स्व
- नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री (NJCS) सब-कमेटी की मीटिंग में सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन नेताओं के बीच वार्ता चल रही है।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के मजदूरों के वेतन वृद्धि पर दिल्ली में एनजेसीएस की मीटिंग हो रही है। दोपहर 12 बजे के तय समय से कुछ देरी से मीटिंग शुरू हुई। सेल प्रबंधन की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया।
वर्तमान में इस्पात उत्पादन, प्रक्रिया और मजदूरों के योगदान पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। 2 बजे तक प्रेंजेंटेशन ही चलता रहा। इसी बीच लंच का वक्त हो गया। मीटिंग को बीच में रोक दिया गया। लंच के बाद दोबारा मीटिंग शुरू होगी और मजदूरों के मूल मुद्दे पर चर्चा होगी। मीटिंग में कर्मचारी यूनियन यूनियन इंटक, सीटू, एचएमएस, एटक आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
करीब दो घंटे का समय बीतने के बाद अब तक कोई नतीजे पर बात नहीं आ सकी है। कुछ भी ऐसी बात शुरू नहीं हो सकी, जिससे मजदूरों को सुखद एहसास हो सके। मीटिंग शुरू होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि मजदूरों के लिए अच्छी खबर आ रही है या नहीं…।
करीब 80 हजार से अधिक ठेका मजदूरों का वेतन बढ़ेगा या नहीं, इसका फैसला इसी मीटिंग में होना है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री (NJCS) सब-कमेटी की मीटिंग में सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन नेताओं के बीच वार्ता चल रही है।
करीब 8 माह बाद हो रही बैठक में मजदूरों के वेतन को बढ़ाने पर जोर है। लेकिन चर्चा यह है कि करीब 750 रुपए से अधिक की वृद्धि के मूड में प्रबंधन नहीं है। बातचीत के जरिए कितनी रकम बढ़ेगी, यह तो बैठक में ही तय होगा। वहीं, एनजेसीएस यूनियनों की तरफ से पिछली बैठक में प्रबंधन के 750 रुपए के प्रस्ताव को ठुकराकर 2500 रुपए एडब्ल्यूए की राशि बढ़ाने की मांग की गई थी।