SAIL NJCS Meeting Update 2024: बीती रात दिल्ली में हुई ये बात, बड़ा फैसला
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए आज का दिल खास है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस की बैठक होने जा रही है। दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा यूनियन नेताओं का जमावड़ा हो गया है। सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश बैठक में शामिल होंगे या नहीं, इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि वह बैठक सकते हैं। दिल्ली स्थित एक होटल में मीटिंग से पहले सभी यूनियन नेता आपस में बात करेंगे। अलग से एक मीटिंग करेंगे और मजबूती से बात रखने का रोडमैप तैय
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए आज का दिल खास है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस की बैठक होने जा रही है। दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा यूनियन नेताओं का जमावड़ा हो गया है। सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश बैठक में शामिल होंगे या नहीं, इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि वह बैठक सकते हैं। दिल्ली स्थित एक होटल में मीटिंग से पहले सभी यूनियन नेता आपस में बात करेंगे। अलग से एक मीटिंग करेंगे और मजबूती से बात रखने का रोडमैप तैयार हो जाएगा। शुक्रवार रात सभी यूनियन नेताओं ने फोन पर आपस में बातचीत कर ली है। कुछ नेताओं ने आमने-सामने बैठकर भी चर्चा की है। बीती रात की बैठक में यह तय किया गया कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक साथ हमलावर नहीं होना है। सबसे पहले 39 माह के बकाया एरियर, बोनस, एलाउंस, ग्रेच्युटी, ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन पर बात होगी। इसके बाद एक-एक बिंदुओं पर प्रबंधन को घेरा जाएगा।