SAIL अधिकारियों के खाते में साढ़े 3 लाख तक PRP, दीपावली पर 40% और मिलेगा, इधर-कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर पर सब चुप
अधिकारियों को पीआरपी की पहली किस्त 20 प्रतिशत भुगतान पूर्व में की जा चुकी है। अब 35% राशि दी जा रही है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के अधिकारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बगैर कोई शोर-शराबा किए सेल प्रबंधन ने अधिकारियों के खाते में पीआरपी की राशि डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीपीआरएस में इसका उल्लेख कर दिया गया है। अधिकारियों को पीआरपी की पहली किस्त 20 प्रतिशत भुगतान पूर्व में की जा चुकी है। अब 35% राशि दी जा रही है। ये खबर भी पढ़ें
- अधिकारियों को पीआरपी की पहली किस्त 20 प्रतिशत भुगतान पूर्व में की जा चुकी है। अब 35% राशि दी जा रही है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के अधिकारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बगैर कोई शोर-शराबा किए सेल प्रबंधन ने अधिकारियों के खाते में पीआरपी की राशि डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीपीआरएस में इसका उल्लेख कर दिया गया है। अधिकारियों को पीआरपी की पहली किस्त 20 प्रतिशत भुगतान पूर्व में की जा चुकी है। अब 35% राशि दी जा रही है।
शेष 40 प्रतिशत राशि दीपावली के अवसर पर दी जाएगी। सेल प्रबंधन का कहना है कि अधिकारियों को बकाया पीआरपी देना था, जो दी जा रही है। वहीं, सेल कर्मचारियों के बकाया 39 माह के एरियर पर सब चुप्पी साधे हुए हैं।
पीआरपी की खबर लगते ही सोशल मीडिया का माहौल गर्म हो गया है। कर्मचारी यूनियन नेताओं और प्रबंधन को कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी झलक आप भी देख सकते हैं।
इधर-सेल के अधिकारियों को 35% पीआरपी के मद में करीब 50 हजार से लेकर 3 लाख रुपए खाते में आने की संभावना है। देर रात तक पेमेंट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खास बात यह है कि बोनस की तरह पीआरपी की रकम पर भी 30 प्रतिशत टैक्स काटा जाएगा। टैक्स कटने के बाद ही अधिकारियों के खाते में रकम आएगी। जिन अधिकारियों को पहली किस्त में 80 हजार रुपए मिला था, अब उन्हें एक लाख 10 हजार रुपए मिलने जा रहा है।
इसी बीच भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के वाट्सएप ग्रुप पर एक कर्मी ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा-आज फिर 35% पीआरपी (2nd इंस्टॉलमेंट) आया है। एक GM को लगभग 3.5 लाख, मैनेजर को 80 से 90 हजार रुपए मिल रहा है। एक हम लोगों का NJCS है, जो 30 से 40 हजार के लिए ऐसा माहौल बनवाता है, जैसे इम्प्लाइ पर बहुत बड़ा एहसान कर दिया हो। पूरे रिलेटिव तक को पता चल जाता है कि SAIL में क्या हो रहा है।
इसी बीच बीएसपी वर्कर्स यूनियन के एक नेता ने कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया कि सब गुड मॉर्निंग और गुड नाइट, अप्पू-पप्पू में व्यस्त रहो और OA ने अपना लाखों का पीआरपी ले लिया…।