SAIL Rail Conclave 2026: रेलवे बोर्ड, RVNL के अधिकारी, प्राइवेट कंपनियों के CEO-डायरेक्टर आ रहे BHILAI STEEL PLANT, पढ़ें क्या है खास

भिलाई में जुटेंगे रेलवे के दिग्गज, रेल उत्पादन और भविष्य की जरूरतों पर होगा मंथन। 20 नवंबर को बड़ा आयोजन। SAIL Rail Conclave 2026 में रेलवे, आरवीएनएल के अधिकारी BF-8, SMS-3, RSM और URM का दौरा करेंगे। रेल उद्योग के साथ सहयोग मजबूत करने की तैयारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय रेलवे की जरूरतों, रेल उत्पादन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की मांगों पर चर्चा के लिए सेल (SAIL) भिलाई स्टील प्लांट में SAIL Rail Conclave 2026 का आयोजन होने जा रहा है। 20 नवंबर को आयोजित इस कॉन्क्लेव में भारतीय रेलवे और अन्य रेल ग्राहकों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। कई प्राइवेट कंपनियों के सीईओ और डायरेक्टर आदि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रेलवे और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल का पुराना कारोबारी रिश्ता है। अब इसकी डोर को और मज़बूती दी जाएगी। सेल का सबसे बड़ा कस्टमर रेलवे है। रेल पटरी की सप्लाई सेल बीएसपी करता है। इसलिए भिलाई स्टील प्लांट रेल कस्टमर मीट का आयोजन कर रहा है। भिलाई निवास में जमावड़ा होगा। 

इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य रेल निर्माण की वर्तमान स्थिति और ग्राहकों की बदलती जरूरतों पर विचार-विमर्श करना, फीडबैक साझा करना तथा रेलवे और स्टील उद्योग के बीच सहयोग को और मजबूत करना है। आयोजन के दौरान रेलवे के अधिकारियों को बीएसपी की प्रमुख उत्पादन इकाइयों का दौरा भी कराया जाएगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य शहरों से प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जो रेलवे को प्रोडक्ट सप्लाई करते हैं। 

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से ये मेहमान आ रहे भिलाई

Member (Infrastructure) विवेक कुमार गुप्ता, Addl. Member (CE) एवं Govt. Nominee, IRCON Board-आनंद भाटिया, Principal Executive Director/CE(P)-तरुण बेनीवाल, ED/Track (P&P)-आलोक कुमार, ED/Track Modernization-अनुराग कुमार, ED/RS(RS) – प्रशांत अग्रवाल।

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)

Chairman and Managing Director (अतिरिक्त प्रभार CMD, IRCON)-सलीम अहमद, Director (Projects)-अमित टंडन।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड: Executive Director (Track)-प्रदीप अहिरकर, Advisor-एचएस सुथार।

स्टील से रेल पटरी तक बनते देखेंगे मेहमान

प्रतिनिधिमंडल ब्लास्ट फर्नेस नंबर-8 (BF-8), स्टील मेल्टिंग शॉप 3 (SMS-3), रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल (RSM), यूनिवर्सल रेल मिल (URM) का दौरा करेगा। दोपहर बाद मैत्रीबाग जाने का भी कार्यक्रम है। शाम को भिलाई निवास के एमपी हॉल में प्लेनरी सेशन आयोजित होगा। इसमें रेलवे और रेल ग्राहकों की जरूरतों, रेल उत्पादन की स्थिति और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा होगी।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद का मंच

SAIL Rail Conclave 2026 को भिलाई स्टील प्लांट और रेलवे क्षेत्र के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। इसमें रेल निर्माण से जुड़े ग्राहकों की अपेक्षाओं और फीडबैक को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही बीएसपी की रेल उत्पादन क्षमता और प्रमुख उत्पादन इकाइयों से प्रतिनिधियों को रूबरू कराया जाएगा। आयोजन के जरिए रेलवे और अन्य रेल ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर रहेगा।