SAIL Rail Conclave 2026: बीएसपी में स्टील से रेल पटरी तक बनते देखा रेल अधिकारियों ने, रेलवे बोर्ड की टीम जुटी प्लानिंग में
यूआरएम, रेल मिल, एसएमएस3, ब्लास्ट फर्नेस 8 का दौरा किया मेहमानों ने। भिलाई निवासी में बीएसपी अधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारियों की मीटिंग है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट से भारतीय रेलवे रेल पटरी लेता है। बड़ा ग्राहक है। इसलिए रेलवे बोर्ड के अधिकारी, आरवीएनएल और रेलवे को पाट्स सप्लाई करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भिलाई स्टील प्लांट में हैं। सुबह से यूआरएम, रेल मिल, यूआरएम, स्टील मेल्टिंग शॉप 3, ब्लास्ट फर्नेस 8 का दौरा किए। मैत्रीबाग भी जाने का प्लान था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया। अब भिलाई निवासी में बीएसपी अधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारियों की मीटिंग है।सेल (SAIL) भिलाई स्टील प्लांट में SAIL Rail Conclave 2026 का आयोजन कर रहा है। इस कॉन्क्लेव में भारतीय रेलवे और अन्य रेल ग्राहकों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। कई प्राइवेट कंपनियों के सीईओ और डायरेक्टर आदि भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
रेलवे और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल का पुराना कारोबारी रिश्ता है। अब इसकी डोर को और मज़बूती दी जा रही है। सेल का सबसे बड़ा कस्टमर रेलवे है। रेल पटरी की सप्लाई सेल बीएसपी करता है।
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य रेल निर्माण की वर्तमान स्थिति और ग्राहकों की बदलती जरूरतों पर विचार-विमर्श करना, फीडबैक साझा करना तथा रेलवे और स्टील उद्योग के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।