SAIL Rourkela Recruitment 2026: इस्पात जनरल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती, ₹90 हजार से ₹1.60 लाख तक सैलरी, दीजिए इंटरव्यू

इंटरव्यू के समय सभी मूल प्रमाणपत्र और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने डॉक्टरों के लिए संविदा आधार पर नौकरी का शानदार अवसर दिया है। इस्पात जनरल अस्पताल (IGH), राउरकेला में विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist) और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों पर भर्ती के लिए 5 अगस्त 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹90,000 से ₹1.60 लाख प्रति माह तक का समेकित वेतन मिलेगा। इन 10 पदो

  • इंटरव्यू के समय सभी मूल प्रमाणपत्र और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने डॉक्टरों के लिए संविदा आधार पर नौकरी का शानदार अवसर दिया है। इस्पात जनरल अस्पताल (IGH), राउरकेला में विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist) और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों पर भर्ती के लिए 5 अगस्त 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹90,000 से ₹1.60 लाख प्रति माह तक का समेकित वेतन मिलेगा। इन 10 पदों पर होगी भर्ती स्पेशलिस्ट (साइकियाट्री) – 1 पद स्पेशलिस्ट (जनरल सर्जरी) – 1 पद स्पेशलिस्ट (ऑर्थोपेडिक्स) – 1 पद स्पेशलिस्ट (जनरल मेडिसिन) – 1 पद जीडीएमओ (GDMO) – 6 पद इन सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष निर्धारित की गई है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को चाहिए 39 माह का बकाया एरियर, 2022 से अतिरिक्त इंक्रीमेंट, S-12 ग्रेड, CITU ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी एमबीबीएस + पीजी डिग्री (MD/DNB) वाले स्पेशलिस्ट – ₹1,60,000 प्रति माह एमबीबीएस + पीजी डिप्लोमा वाले स्पेशलिस्ट – ₹1,20,000 प्रति माह एमबीबीएस (GDMO) – ₹90,000 प्रति माह यह भुगतान प्रतिदिन 8 घंटे, सप्ताह में 6 दिन (48 घंटे) की ड्यूटी के आधार पर किया जाएगा। कब और कहां होगा इंटरव्यू वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख: 5 अगस्त 2026 रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक स्थान: कॉन्फ्रेंस हॉल, इस्पात जनरल अस्पताल (IGH), सेक्टर-19, राउरकेला, ओडिशा। ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 4 का ब्लोइंग-इन, अब बहेगी पिघले लोहे की धारा संविदा की अवधि डॉक्टरों की नियुक्ति शुरू में एक वर्ष के लिए होगी। कंपनी के विवेकाधिकार पर इसे एक-एक वर्ष बढ़ाया जा सकता है। एक ही अनुबंध के तहत अधिकतम तीन वर्ष तक नियुक्ति रहेगी। पुनर्नियुक्ति पर भी रोक नहीं होगी, हालांकि अधिकतम आयु 70 वर्ष तक ही मान्य होगी। ये सुविधाएं भी मिलेंगी चयनित डॉक्टरों को कंपनी आवास (उपलब्धता के आधार पर), सीयूजी सिम, सीमित चिकित्सा सुविधा, वर्ष में 10 दिन का अवकाश जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि एचआरए, पीएफ, ग्रेच्युटी और नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) नहीं मिलेगा। ये खबर भी पढ़ें: Income Tax Return: कम टैक्स के चक्कर में अधूरी जानकारी के साथ न भरें ITR, वरना फंसना तय कौन कर सकता है आवेदन उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए तथा उसके पास एमसीआई/एनएमसी/एनबीई से मान्यता प्राप्त संस्थान की आवश्यक डिग्री और वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। SAIL और अन्य सरकारी उपक्रमों के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने वाले पात्र नहीं होंगे। इंटरव्यू के समय सभी मूल प्रमाणपत्र और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। ये खबर भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेपर लीक मामलों में अब फास्ट-ट्रैक अदालत