SAIL Rourkela Steel Plant: सेफ्टी पर जोर देने वाले कार्मिकों को मिला नियर मिस पुरस्कार

वरिष्‍ठ प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी.बी.सेठ को दूसरी सबसे अधिक संख्या में रिपोर्ट करने के लिए सम्मानित किया गया। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (Steel Authority of India Limited) ने कार्यस्थल सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से नियर-मिस मामलों की रिपोर्टिंग के लिए एक पुरस्कार योजना शुरू किया है, जिससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके। ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS इस योजना के अंतर्गत हॉट स्ट्रिप मिल-2 के स

  • वरिष्‍ठ प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी.बी.सेठ को दूसरी सबसे अधिक संख्या में रिपोर्ट करने के लिए सम्मानित किया गया।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (Steel Authority of India Limited) ने कार्यस्थल सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से नियर-मिस मामलों की रिपोर्टिंग के लिए एक पुरस्कार योजना शुरू किया है, जिससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके। ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS इस योजना के अंतर्गत हॉट स्ट्रिप मिल-2 के सम्‍मेलन कक्ष में नियर मिस पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। एच.एस.एम.-2 के मुख्‍य महा प्रबंधक (एच.एस.एम. और सहायक) और विभागाध्‍यक्ष सुब्रत कुमार ने समारोह की अध्यक्षता की और सक्रिय नियर मिस रिपोर्टिंग के माध्यम से सुरक्षा के प्रति उनकी असाधारण प्रतिबद्धता के लिए कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में धमाका, हॉट मेटल बिखरा बाहर, अफरा-तफरी इस कार्यक्रम में महा प्रबंधक प्रभारी (एच.एस.एम.-2-इलैक्ट्रिकल) आर.कुजूर, महा प्रबंधक प्रभारी (एच.एस.एम.-2 ऑपरेशन) दीपक कुमार, महा प्रबंधक प्रभारी (एच.एस.एम.-2 मेकानिकल), सुब्रत कानूनगो और वरिष्‍ठ प्रबंधक (एच.आर.) जयंत कुमार दाश और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट खाली न कराए आवास, सेल दुर्गापुर के तर्ज पर लाइसेंस पर दीजिए मकान वरिष्‍ठ प्रबंधक (मेकानिकल) धनंजय प्रदीप को सबसे अधिक संख्या में निकट-चूक मामले रिपोर्ट करने के लिए सम्मानित किया गया, जबकि वरिष्‍ठ प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी.बी.सेठ को दूसरी सबसे अधिक संख्या में रिपोर्ट करने के लिए सम्मानित किया गया। ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को मिला बड़ा सर्टिफिकेट छह अन्य कर्मचारियों को शॉप फ्लोर और कार्यालय में लगातार निकट-चूक रिपोर्टिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी न्यूज: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में सेफ्टी पर खास इवेंट समारोह का संचालन सहायक महा प्रकंधक (ऑपरेशन) एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी चंद्रहास द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सुब्रत कुमार ने सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने में निकट-चूक रिपोर्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका और सक्रिय सुरक्षा उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला। ये खबर भी पढ़ें: BSP के युवा कर्मी चाहते हैं अंडमान निकोबार की सैर, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, पढ़िए जीएम से और क्या कहा