SAIL: नए डायरेक्टर फाइनेंस की तलाश शुरू, PESB से विज्ञापन जारी, 17 जून आवेदन की अंतिम तारीख

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। Steel Authority of India Limited में नए डायरेक्टर फाइनेंस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व डायरेक्टर फाइनेंस Dr. Ashok Kumar Panda के कंपनी का चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) बनने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब इस महत्वपूर्ण बोर्ड स्तरीय पद को भरने के लिए पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। डायरेक्टर (फाइनेंस) कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेकर्स के सदस्य होंगे और सीधे सीएमडी को रिपोर्ट करेंगे। उनके जिम्मे कंपनी के वित्त

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। Steel Authority of India Limited में नए डायरेक्टर फाइनेंस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व डायरेक्टर फाइनेंस Dr. Ashok Kumar Panda के कंपनी का चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) बनने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब इस महत्वपूर्ण बोर्ड स्तरीय पद को भरने के लिए पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। डायरेक्टर (फाइनेंस) कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेकर्स के सदस्य होंगे और सीधे सीएमडी को रिपोर्ट करेंगे। उनके जिम्मे कंपनी के वित्त एवं लेखा विभाग की संपूर्ण जिम्मेदारी होगी। साथ ही वित्तीय नीतियों के निर्माण और उनके क्रियान्वयन की जवाबदेही भी इसी पद पर रहेगी। विज्ञापन में कहा गया है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट या फाइनेंस स्पेशलाइजेशन के साथ फुल टाइम MBA/PGDM की योग्यता होनी चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कॉर्पोरेट फाइनेंशियल मैनेजमेंट या कॉर्पोरेट अकाउंट्स में वरिष्ठ स्तर का कम से कम पांच साल का अनुभव भी जरूरी रखा गया है। PESB ने आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2026 तय की है। वहीं संबंधित विभागों और प्राधिकृत अधिकारियों को आवेदन अग्रेषित करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 रखी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. अशोक कुमार पंडा को सेल का नया सीएमडी नियुक्त किया गया है। इसके बाद से डायरेक्टर फाइनेंस का पद खाली चल रहा था। अब इस पद पर नियुक्ति को लेकर उद्योग जगत और सेल अधिकारियों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।