SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान में करेगी 29-30 को हड़ताल
SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान करेगी 29-30 को हड़ताल सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के बकाया एरियर, पूर्ण बोनस और भत्ते आदि को लेकर हड़ताल की नोटिस प्रबंधन को सौंप दिया गया है। सेल के सभी प्लांट और खदान की संयुक्त यूनियन की तरफ से नोटिस दिया गया है। 29 व 30 जनवरी को हड़ताल होनी है,जबकि सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन के बीच 20 जनवरी को दिल्ली में बैठक होनी है। ये खबर भी
- SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान करेगी 29-30 को हड़ताल
संयुक्त ट्रेड यूनियन ने हड़ताल नोटिस पर दिखाई एकजुटता
संयुक्त ट्रेड यूनियन ने सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक मुर्गा चौक पर सेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने के पश्चात 29 एवं 30 जनवरी की हड़ताल का नोटिस आई आर के महाप्रबंधक जे एन ठाकुर के माध्यम से बीएसपी प्रबंधन को दिया। ये खबर भी पढ़ें : SAIL Foundation Day 2024: तैयार हो जाइए 24 जनवरी को लगानी है 5 किलोमीटर की दौड़, 5 हजार तक का इनाम 84 महीना बीत जाने के बाद भी प्रबंधन द्वारा वेतन समझौता को पूर्ण न करने के विरोध में प्रदर्शन किया एवं 39 माह का एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पिछले साल से ज्यादा बोनस, ग्रेच्युटी सीलिंग हटाने, ठेका कर्मियों का वेतन समझौता आदि मांगों को लेकर 29 एवं 30 जनवरी 2024 को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। नोटिस देने वाले यूनियन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोईमु, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन शामिल है। ये खबर भी पढ़ें : वित्त वर्ष 2023-24: भिलाई स्टील प्लांट ने 3 तिमाही में उड़ाया प्रोडक्शन रिकॉर्ड का गर्दाझारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में भी स्ट्राइक नोटिस
इधर-झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में भी स्ट्राइक नोटिस मैनेजमेंट को दे दिया गया है। सभी यूनियन एक साथ मिल कर किरीबुरु जनरल ऑफिस पहुंचे। नारेबाजी की और फिर नोटिस सौंप दिया गया।
नतीजा न निकलने पर होगी ऐतिहासिक हड़ताल
श्रमिक नेताओं ने कहा कि यूनियनों द्वारा बार-बार एनजेसीएस की बैठक बुलाने की मांग करने के बाद भी प्रबंधन बैठक नहीं बुला रहा था। ट्रेड यूनियनों द्वारा हड़ताल की घोषणा के बाद प्रबंधन द्वारा 20 जनवरी को एनजेसीएस की बैठक बुलाया गया है, जिस पर संयंत्र के सभी कर्मी नजर गड़ाए बैठे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में उत्कल उत्सव स्पोर्ट्स की धूम, मस्ती में सब डूबे
प्रचार के दौरान यूनियनों से स्पष्ट कह रहे हैं कि यदि 20 जनवरी को बुलाए गए बैठक में कर्मियों के पक्ष में सकारात्मक नतीजा नहीं निकलता है तो कर्मी 29 एवं 30 जनवरी के हड़ताल में स्वेच्छा से शामिल हो जाएंगे और 29 -30 जनवरी की हड़ताल ऐतिहासिक होगी।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL खदानों को NMDC में मर्ज करने की उठी आवाज, NJCS पर टिकी निगाहें