SAIL Transfer List 2026: इस्को स्टील प्लांट में 13 अधिकारियों का तबादला, GM से मैनेजर तक इधर से उधर
सेल आइएसपी के मैकेनिकल मेंटेनेंस, आरएंडसी लैब, एलडीसीपी, पीपीसी, कॉन्ट्रैक्ट सेल और ब्लास्ट फर्नेस सहित कई विभागों में बदलाव किए गए हैं। आप विस्तार से पढ़िए किस अधिकारी को कहां भेजा गया है।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जनरल मैनेजर (GM) से लेकर मैनेजर स्तर तक के 13 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मैकेनिकल मेंटेनेंस, आरएंडसी लैब, एलडीसीपी, पीपीसी, कॉन्ट्रैक्ट सेल और ब्लास्ट फर्नेस सहित कई विभागों में बदलाव किए गए हैं।
GM से मैनेजर तक अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां
अतनु दास को आरएमएचपी (ऑपरेशन एवं मैकेनिकल) के जनरल मैनेजर पद से आरएंडसी लैब का जनरल मैनेजर बनाया गया है।
पार्थ मंडल को सीसीपी-मैकेनिकल मेंटेनेंस के जनरल मैनेजर पद से एलडीसीपी का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है।
सतीश कुमार को मैकेनिकल मेंटेनेंस-टेक्निकल सेल के डिप्टी जनरल मैनेजर पद से मिल्स-क्रेन मैकेनिकल विभाग में डिप्टी जनरल मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है।
अमरेश चंद्र प्रधान को सीओ एवं सीसी-मैकेनिकल के डिप्टी जनरल मैनेजर पद से आरएमएचपी में डिप्टी जनरल मैनेजर बनाया गया है।
AGM स्तर पर भी विभागीय फेरबदल
प्रबीर मल्लिक, जो पर्यावरण प्रबंधन विभाग में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पीपीसी विभाग में AGM की जिम्मेदारी दी गई है।
सुभाषिश बनर्जी को कॉन्ट्रैक्ट सेल के AGM पद से मैकेनिकल मेंटेनेंस-टेक्निकल सेल में स्थानांतरित किया गया है। मोहित कोचर को बीओएफ-इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के AGM पद से कॉन्ट्रैक्ट सेल में AGM बनाया गया है।
मधु सुदन गोराई को आरएंडसी लैब के AGM पद से पीपीसी विभाग में AGM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीर्थंकर दास, जो पीपीसी में AGM थे, उन्हें यूएसएम-मैकेनिकल विभाग में AGM बनाया गया है।
सीनियर मैनेजर और मैनेजर स्तर पर भी बदलाव
सुशांत सिंह परिहार को बीएफ-मैकेनिकल के सीनियर मैनेजर पद से टेक्निकल सेल-मेंटेनेंस प्लानिंग में सीनियर मैनेजर बनाया गया है।
श्रीनाथ सौविक को आरएंडसी लैब के सीनियर मैनेजर पद से एलडीसीपी में सीनियर मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है।
अरविंद कुमार को टेक्निकल सेल-मेंटेनेंस प्लानिंग के सीनियर मैनेजर पद से बीएफ-मैकेनिकल में स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, अमित भारद्वाज को ब्लास्ट फर्नेस विभाग में मैनेजर पद से आरएंडसी लैब में ट्रांसफर किया गया है।