SAIL Transfer List: सेल के ईडी और CGM के ट्रांसफर, RSP के ईडी एमएम होंगे डीके मिश्रा
SAIL ने दो अधिकारियों के संगठनात्मक फेरबदल का आदेश जारी किया। डीके मिश्रा राउरकेला स्टील प्लांट में ED (MM) और शैलेन्द्र कुमार SRCL सेलम में COO की जिम्मेदारी संभालेंगे। बदलाव 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में दो अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। सेल कॉरपोरेट ऑफिस से जारी आदेश के मुताबिक, ईडी और सीजीएम के तबादले और नई पदस्थापना 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इस आदेश के तहत डीके मिश्रा और शैलेन्द्र कुमार की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेल रिफ्रैक्टरी कंपनी लिमिटेड सेलम (SRCL) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत डीके मिश्रा को राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (MM) की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। ईडी एमएम के रूप में वह कार्यभार ग्रहण करेंगे।
इसी तरह सेलम स्टील प्लांट के मिल्स, मेंटेनेंस एंड सर्विसेज के चीफ जनरल मैनेजर-सीजीएम शैलेन्द्र कुमार को SRCL सेलम में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया गया है। सेल के कॉरपोरेट ऑफिस की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार ये संगठनात्मक बदलाव सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से किए गए हैं।