SAIL Transfer Order 2026: सीजीएम बोकारो का रांची ट्रांसफर, CET Ranchi के चीफ जनरल मैनेजर पर ये फैसला
बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट-माइंस) हेम्मू टोप्पो सीईटी रांची तबादला। सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। SAIL Transfer Order 2026: सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने एक अधिकारियों के कामकाज को लेकर बड़ा ऑर्डर जारी किया है। सेल रांची के सीजीएम का काम हल्का किया गया है। वही, बीएसएल से ट्रांसफर किया गया है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 2 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सीईटी रांची में मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल, यूटिलिटीज
- बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट-माइंस) हेम्मू टोप्पो सीईटी रांची तबादला।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। SAIL Transfer Order 2026: सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने एक अधिकारियों के कामकाज को लेकर बड़ा ऑर्डर जारी किया है। सेल रांची के सीजीएम का काम हल्का किया गया है। वही, बीएसएल से ट्रांसफर किया गया है।
संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 2 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सीईटी रांची में मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल, यूटिलिटीज एंड सर्विसेज, सी एंड एस तथा रिफ्रैक्टरी) प्रणय कुमार अब मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल, यूटिलिटीज एंड सर्विसेज तथा रिफ्रैक्टरी), सीईटी रांची की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: सीजीएम तथागत घोष को CET के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
वहीं, बोकारो स्टील प्लांट में मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट-माइंस) हेम्मू टोप्पो को स्थानांतरित कर मुख्य महाप्रबंधक (सिविल एवं स्ट्रक्चरल), सीईटी रांची बनाया गया है। सेल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्ति पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant से 3 हजार करोड़ की लोहा चोरी, जबकि एरियर में चाहिए करीब 1,000 करोड़, CMD साहब दीजिए ध्यान…
गौरतलब है कि SAIL देश की सबसे बड़ी सरकारी इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक है और समय-समय पर संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करती रहती है।
ये खबर भी पढ़ें: महारत्न दर्जे पर खतरा! SAIL और BHEL को केंद्र सरकार की एक साल की चेतावनी, इन 2 कंपनियों को नवरत्न का दर्जा