SAIL Transfer Order: MTI रांची के अतनु मुखर्जी का तबादला, RDCIS में संभालेंगे CGM HR की जिम्मेदारी

SAIL कारपोरेट आफिस ने MTI रांची के ए मुखर्जी को RDCIS में GM इंचार्ज HR नियुक्त किया। 1 नवंबर से संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के कॉरपोरेट ऑफिस ने अधिकारी के कार्यभार में बदलाव से संबंधित आदेश जारी किया है। मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) रांची में जनरल मैनेजर इंचार्ज (अकादमिक) के पद पर कार्यरत ए मुखर्जी का तबादला कर उन्हें रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील (RDCIS) रांची में जनरल मैनेजर इंचार्ज (HR) के पद पर तैनात किया गया है।

ए. मुखर्जी 1 नवंबर 2026 से RDCIS में चीफ जनरल मैनेजर (HR) के कार्यों और अधिकारों का निर्वहन भी करेंगे। सीजीएम का भी कामकाज संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, वह रांची स्थित SAIL की इकाइयों के लिए इंचार्ज (HR) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह अतिरिक्त प्रभार नियमित पदाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने तक या अगले आदेश तक जारी रहेगा। दोनों में से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार अतिरिक्त जिम्मेदारी समाप्त होगी।

इस बदलाव के साथ ए मुखर्जी को RDCIS रांची में मानव संसाधन विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ रांची स्थित SAIL इकाइयों के HR कार्यों की निगरानी भी करनी होगी।