SAIL Voluntary Retirement 2026: बीएसपी गेट से बाहर आते ही उड़े अबीर-गुलाल, फूलों से लादे गए GM, AGM और कर्मचारी
सेल भिलाई स्टील प्लांट से वीआर लेने वाले कार्मिकों की विदाई भी यादगार रही। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट से वीआर लेकर विदा हुए कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए शुक्रवार को मेन गेट पर यादगार विदाई का आयोजन किया गया। पावर सिस्टम विभाग-PSD के कर्मचारी नरेन्द्र भागर ने रिटायरमेंट के 25 माह
- सेल भिलाई स्टील प्लांट से वीआर लेने वाले कार्मिकों की विदाई भी यादगार रही।
जेके वर्मा आईसीएल को बता गए मां समान
महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल उनके परिवार की सुख-समृद्धि का मूल आधार रहे हैं। उन्होंने आईसीएल विभाग को अपनी माता के समान सम्मान देते हुए कहा कि वे संयंत्र प्रबंधन, अपने सहयोगियों तथा सभी कर्मचारियों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में मिले सहयोग, विश्वास और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
1994 में बीएसपी आए थे केके गुप्ता
आरसीएल के एजीएम केके गुप्ता ने जुलाई 1994 में बीएसपी में ज्वाइनिंग की थी। उन्होंने बीबीएम में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2008 में उन्होंने ई-जीरो का इंटरव्यू दिया और सफल हुए। इसके बाद ब्लास्ट फर्नेस में काम किया। वर्ष 2013 में उन्होंने आरसीआर रेल इंस्पेक्शन में ज्वाइनिंग की। वर्ष 2018 से आईसीएल की टेस्टिंग यूनिट में कार्य किया। इसी यूनिट से उन्होंने वीआर लेकर बीएसपी की अपनी लंबी सेवा यात्रा को विराम दिया।
वहीं जीएम जेके वर्मा ने भी वीआर लेकर संयंत्र से विदाई ली। दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के अंतिम दिन को साथियों ने जिस अंदाज में यादगार बनाया, वह बीएसपी के औद्योगिक परिवार में उनके साथियों के साथ बने रिश्तों की झलक दिखाता रहा।
मेन गेट पर ढोल-नगाड़ों, फूलों और अबीर के बीच विदाई का यह नजारा काफी देर तक चर्चा में रहा। अधिकारी और कर्मचारी इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए।