अलॉय स्टील प्लांट इंटक के अध्यक्ष संजीवा रेड्डी, मोतीलाल सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदीप दत्ता बने महासचिव, रिटायर्ड को मौका नहीं

कार्यकारिणी समिति के 39 सदस्यों के साथ-साथ पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। कर्मचारी यूनियन इंटक ने अब रिटायर पदाधिकारियों को मार्गदर्शक मंडल में डालना शुरू कर दिया है। अलाय स्टील प्लांट दुर्गापुर से शुरुआत कर दी गई है। रविवार को अलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन (ASWU) के चुनाव में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को ही पदाधिकारी बनाया गया है, जो रिटायर हो चुके हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। वार्षिक आम बैठक हॉस्टल एवेन्यू दुर्गापुर में हुई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन रि

कार्यकारिणी समिति के 39 सदस्यों के साथ-साथ पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। कर्मचारी यूनियन इंटक ने अब रिटायर पदाधिकारियों को मार्गदर्शक मंडल में डालना शुरू कर दिया है। अलाय स्टील प्लांट दुर्गापुर से शुरुआत कर दी गई है। रविवार को अलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन (ASWU) के चुनाव में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को ही पदाधिकारी बनाया गया है, जो रिटायर हो चुके हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। वार्षिक आम बैठक हॉस्टल एवेन्यू दुर्गापुर में हुई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन रिटर्निंग ऑफिसर रघुनाथ पांडे-महासचिव INMWF रहे। मुख्य अतिथि मोहम्मद कमरुज्जमां कमर-अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल राज्य INTUC, सुभाष साहा-पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष, रजत दीक्षित-महासचिव INTUC/DSP, राणा सरकार-उपाध्यक्ष, INTUC/DSP पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। परेश नाथ कर्मकार-कार्यकारी अध्यक्ष INTUC/DSP भी पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मोनीलाल सिन्हा ने की। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सेल का लाभ 273% बढ़ा, अमरेंदु प्रकाश बोले… सबसे पहले इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी को सर्वसम्मति से अलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के 39 सदस्यों के साथ-साथ पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। मोनीलाल सिन्हा को ASWU का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। प्रदीप दत्ता को ASWU का महासचिव, स्नेहांगशु सुपाकर को ASWU का कोषाध्यक्ष चुना गया। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले URM में 5MT प्राइम रेल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, हुई दावत क़मर ने यूनियन के सदस्यों का धन्यवाद किया और उनसे एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई श्रमिक-विरोधी और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए खुद को तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने दोनों सरकारों से दुर्गापुर और आसनसोल में बंद सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को खोलने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।