दुर्ग में 20 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती, जानिए किस दिन कहां रहेगी बत्ती गुल

दुर्ग में सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल-ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग होगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते पांच दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जेल तिराहा से मिनीमाता चौक और महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़क चौड़ीकरण के तहत विद्युत पोल शिफ्टिंग और ट्रांसफॉर्मर से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ (विद्युत/यांत्रिकी) चंद्राकर ने प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी है।

किस दिन कहां रहेगी बिजली बंद

17 नवंबर, मंगलवार: डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, बिजोरा साहब ट्रांसफॉर्मर, जुगनू डेरा के पीछे और आसपास के क्षेत्र।

18 नवंबर, बुधवार: महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, विश्वनाथ नगर, दल्लू ऑटो, साहू जलेबी, दुबे ट्रांसफॉर्मर, पहिरावा बुटीक और आसपास के क्षेत्र।

19 नवंबर, गुरुवार: वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जेल तिराहा, तिरंगा भवन और आसपास के क्षेत्र।

20 नवंबर, शुक्रवार: पुरानी बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर और आसपास के क्षेत्र।

16 नवंबर को थी यहां बिजली कटौती

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर, सोमवार को वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जेल तिराहा, तिरंगा भवन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे इन कार्यों के दौरान संबंधित क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहने के मद्देनजर आवश्यक तैयारी रखने की सलाह दी गई है।