SAIL New Lease Policy: सेल को मिलेगा राजस्व, टाउनशिप को नया जीवन, मेहनत सेफी की, श्रेय ले रहा कोई और

सेल की नई लीज नवीनीकरण नीति से खत्म होगी वर्षों पुरानी परेशानी, ओए-बीएसपी और सेफी ने जताया आभार सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा नई लीज नवीनीकरण नीति जारी किए जाने के बाद विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है। लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मुद्दे के समाधान पर बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए-बीएसपी) और स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) ने इस्पात मंत्रालय तथा सेल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने क

  • सेल की नई लीज नवीनीकरण नीति से खत्म होगी वर्षों पुरानी परेशानी, ओए-बीएसपी और सेफी ने जताया आभार

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा नई लीज नवीनीकरण नीति जारी किए जाने के बाद विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है। लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मुद्दे के समाधान पर बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए-बीएसपी) और स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) ने इस्पात मंत्रालय तथा सेल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने कहा-इस्पात मंत्रालय और सेल कारपोरेट आफिस को दिए गए प्रेजेंटेशन का रिजल्ट अब आया है। सेफी काम में विश्वास रखती है। इसलिए अब बेहतर रिजल्ट भी सामने आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy 2026: भिलाई, BSL, RSP, ISP, DSP, BSL टाउनशिप में 15 मई से नया नियम लागू, पढ़ें गाइडलाइन-कैलकुलेशन

सेल प्रबंधन ने अपनी सभी इकाइयों की टाउनशिप में संचालित धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, बैंकों, दुकानों, कर्मचारी संगठनों और हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटियों के लिए नई लीज नवीनीकरण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे वर्षों से अटके हुए नवीनीकरण मामलों के समाधान का रास्ता साफ हो गया है।

कई वर्षों की मेहनत का मिला परिणाम

सेफी के चेयरमैन एवं बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने इस उपलब्धि के लिए एच.डी. कुमारस्वामी, डॉ. अशोक कुमार पंडा तथा के.के. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर सेफी पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयासरत थी। सेफी के बैनर तले विभिन्न इस्पात मंत्रियों, सेल चेयरमैन और निदेशक (कार्मिक) के साथ अनेक दौर की चर्चा और बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान टाउनशिप में संचालित विभिन्न संस्थाओं ने भी इस समस्या के समाधान के लिए सेफी से सहयोग मांगा था।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण की शुरुआत ब्लड बैंक बंद करके हुई थी, सीटू बोला-बिकने नहीं देंगे, सब आइए बचाने

संस्थाओं की समस्याओं का किया गया गहन अध्ययन

श्री बंछोर ने बताया कि सेफी की टीम ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कई दौर की चर्चा कर उनकी समस्याओं और मांगों का विस्तृत अध्ययन किया। इसके बाद इस विषय को लगातार इस्पात मंत्रालय और सेल प्रबंधन के समक्ष उठाया गया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान इस्पात मंत्री के साथ-साथ पूर्व इस्पात मंत्रियों के समक्ष भी यह मामला रखा गया था। इसके अलावा सेल और इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया तथा विभिन्न स्तरों पर मुलाकातें कर समाधान का आग्रह किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

अब कार्मिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी उम्मीद

सेफी ने नई लीज नवीनीकरण नीति का स्वागत करते हुए कहा है कि जिस तरह प्रबंधन ने इस जटिल और लंबे समय से लंबित विषय का समाधान किया है, उसी तरह कार्मिक कल्याण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों का भी शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए।

संगठन का मानना है कि टाउनशिप से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान से न केवल सेल की परिसंपत्तियों और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा, बल्कि अवैध कब्जों पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

सेल को मिलेगा राजस्व, टाउनशिप को मिलेगा नया जीवन

सेफी के अनुसार नई नीति से एक ओर जहां सेल को राजस्व प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर टाउनशिप में संचालित संस्थाओं को कानूनी और प्रशासनिक स्पष्टता मिलेगी। इससे सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी तथा सेल परिवार को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

सेल की नई लीज नवीनीकरण नीति को टाउनशिप प्रबंधन और संस्थागत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका लाभ देशभर में सेल की विभिन्न इकाइयों से जुड़े हजारों लोगों को मिलेगा।