श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4: मंदिर विकास में योगदान देने वाले 50 समाजसेवियों को मिला श्री जगन्नाथ सेवा सम्मान

श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4, भिलाई के प्रांगण में श्री जगन्नाथ सेवा सम्मान समारोह-2026। मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास में अतुलनीय योगदान देने वालों को शॉल, श्रीफल एवं ‘श्री जगन्नाथ सेवा सम्मान’ स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4, भिलाई के प्रांगण में ‘श्री जगन्नाथ सेवा सम्मान समारोह-2026’ श्रद्धा, उल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मंचस्थ मुख्य अतिथि बिजय कुमार बेहरा (मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी-एमएंडयू, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय मिश्रा (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती एवं प्रेसिडेंट, दुर्ग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) उपस्थित रहे। मंच पर विशेष अतिथि के रूप में गीतांजलि बेहेरा तथा मंदिर समिति के महासचिव सत्यवान नायक आसीन रहे।

समारोह के आरंभ में श्री जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने स्वागत भाषण दिया एवं मंदिर के विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले 50 दानदाताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को शॉल, श्रीफल एवं ‘श्री जगन्नाथ सेवा सम्मान’ स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत 22 पाहच (पायदानों) तथा नवनिर्मित पार्श्व देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक यज्ञ के साथ हुई। धार्मिक अनुष्ठान के यजमान त्रिनाथ साहू रहे तथा पूजा-अर्चना मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रज किशोर मिश्र द्वारा संपन्न कराई गई। समारोह के अंत में बसंत प्रधान द्वारा आभार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने महाभोग प्रसाद ग्रहण किया। 

‘श्री जगन्नाथ सेवा सम्मान-2026’ से सम्मानित विभूतियां

अदिति सतपथी, सीमांचल बेहेरा, संजय मिश्रा, मनीष शर्मा, विजयलक्ष्मी पाणिग्रही,त्रिनाथ साहू, वीरेंद्र सतपथी, अक्षय नायक, भीम सेन स्वाईं, डॉ. अजय गुप्ता, सिद्धांत सतपथी, स्वाति राउल, अजय राउल, सुधाकर महापात्रा, सरिता मिश्रा, वनस्मिता पात्रा, अंतर्यामी प्रधान, सुब्रत सतपथी, राधा राठी, तुमनाथन, आशाराम, संतोष कुमार सार, रत्नाकर साहू, राजकुमार साहू, श्याम दलाई, बसंत प्रधान, सत्यवान नायक, ममता नायक,रश्मि नायक, रमेश कुमार पाल,मुकुल पाल, सुदर्शन श्यांती, एनके बंछोर, परविंदर सिंह, आरके महाराणा, अजय मिश्रा, कैलाश पात्रो, गणेश मिस्त्री, के. ओमेश्वर राव, रोहित कुमार, सतीश ताम्रकार, विष्णु पात्रो, प्रकाश स्वाईं, बृंदावन स्वाईं, विजय कुमार पात्रा, बीसी. बिस्वाल, अनीश पात्रो, निरंजन महाराणा, निखिल साहू, एसएस सामंतराय, बिजय कुमार बेहेरा,सूफी लाइट्स। 

समारोह को सफल बनाने में इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित व सफल बनाने में समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं सत्यवान नायक, त्रिनाथ साहू, सीमांचल बेहेरा, बृंदावन स्वाईं, बसंत प्रधान, बी. सी. बिस्वाल, डी. त्रिनाथ, भीम स्वाईं, रंजन महापात्रा, सुशांत सतपथी, अनाम नाहक, कबि बिस्वाल, कैलाश पात्रो, सुभाष पात्रो, प्रकाश स्वाईं, प्रकाश दास, कालू बेहेरा एवं वीके होता का सक्रिय योगदान रहा।