बोकारो स्टील प्लांट के SMS New ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, RSP को पछाड़ा, कर्मचारियों को मिलेगा गिफ्ट
BIDU पदाधिकारियों ने प्रबंधन से मिलकर कई विषयों पर चर्चा की। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के SMS New विभाग की टीम ने 13 दिनों तक लगातार कार्य करते हुए अभी तक की सबसे लंबी 465 हिट्स की सीक्वेंस कास्टिंग कर भारतीय इस्पात उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले राउरकेला स्टील प्लांट का 389 हिट्स के सिकुएन्स कास्टिंग का रिकॉर्ड था। इस रिकॉर्ड उत्पादन के उपलक्ष्य पर एसएमएस न्यू विभाग में कार्यरत BIDU के विभागीय प्रतिनिधि संजय कुमार अपने टीम के साथ ऑपरेशन इंचार्ज महाप्
- BIDU पदाधिकारियों ने प्रबंधन से मिलकर कई विषयों पर चर्चा की।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के SMS New विभाग की टीम ने 13 दिनों तक लगातार कार्य करते हुए अभी तक की सबसे लंबी 465 हिट्स की सीक्वेंस कास्टिंग कर भारतीय इस्पात उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इससे पहले राउरकेला स्टील प्लांट का 389 हिट्स के सिकुएन्स कास्टिंग का रिकॉर्ड था। इस रिकॉर्ड उत्पादन के उपलक्ष्य पर एसएमएस न्यू विभाग में कार्यरत BIDU के विभागीय प्रतिनिधि संजय कुमार अपने टीम के साथ ऑपरेशन इंचार्ज महाप्रबंधक बीसी रेड्डी की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक पीबी राव से मिलकर उन्हें बधाई दी।
इस रिकॉर्ड उत्पादन के लिए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने एवं उनके सम्मान हेतु गिफ्ट वितरण पर चर्चा किए। साथ ही कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी उनका ध्यान आकर्षण कराया गया। कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान रघुनाथ महतो, नितीश कुमार, रवि तेजा, संजय सिंह, और बी रजवार उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Election 2025: जनरल सेक्रेटरी पर सुधीर रामटेके ने उड़ाई नींद, दिलाएंगे लैपटॉप भत्ता 50,000 और पेट्रोल भत्ता 50 लीटर हर माह
कर्मचारियों के लिए इस विषय पर भी चर्चा
(1) SMS NEW और SMS 2 के कर्मचारियों के इंसेंटिव रिवॉर्ड के अंतर एवं त्रुटियों को 1 से 2 महीने के अंदर दूर करना।
(2) 01 नंबर कन्वर्टर में AC लगवाना।
(3) SMS न्यू के विभिन्न क्षेत्रों सहित मिक्सर क्रेन में वॉकी- टॉकी की व्यवस्था करना।
(4) कर्मचारियों के लिए अच्छे रेस्ट रूम की व्यवस्था करना।
(5) कर्मचारियों के लिए सुरक्षित उत्पादन वातावरण तैयार करना
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे में मजदूर की मौत पर सस्पेंड दोनों GM बहाल, काम पर लौटे