Special Lease Relocation Scheme 2026: बोकारो स्टील प्लांट देगा लीजधारियों को जर्जर मकान के बदले में दूसरा आवास, पढ़ें

इस योजना के तहत, वर्तमान में असुरक्षित एवं जर्जर लीज आवासों के बदले संबंधित लीजधारकों को प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक रिक्त आवास आवंटित किए जाएंगे। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। लोक सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा जर्जर एवं असुरक्षित आवासीय ब्लॉकों में रह रहे लीजधारकों-निवासियों के लिए 'विशेष लीज पुनर्स्थापन योजना' (Special Lease Relocation Scheme) की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस योजना के तहत, वर्तमान में असुरक्षित एवं जर्जर लीज

  • इस योजना के तहत, वर्तमान में असुरक्षित एवं जर्जर लीज आवासों के बदले संबंधित लीजधारकों को प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक रिक्त आवास आवंटित किए जाएंगे।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। लोक सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा जर्जर एवं असुरक्षित आवासीय ब्लॉकों में रह रहे लीजधारकों-निवासियों के लिए 'विशेष लीज पुनर्स्थापन योजना' (Special Lease Relocation Scheme) की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस योजना के तहत, वर्तमान में असुरक्षित एवं जर्जर लीज आवासों के बदले संबंधित लीजधारकों को प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक रिक्त आवास आवंटित किए जाएंगे। नए आवंटन मौजूदा लीज के नियमों एवं शर्तों के अनुसार ही प्रभावी होंगे। संबंधित प्रभावित निवासियों को पूर्व में ही कानूनी नोटिस के माध्यम से वर्तमान आवास खाली करने और पुनर्स्थापन की आवश्यकता से अवगत कराया जा चुका है। ये खबर भी पढ़ें: Non-Financial Motivation Scheme: बीएसपी कर्मचारियों को चाहिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का पैसा स्तावित विशेष लीज पुनर्स्थापन परिपत्र (Circular) के जारी होने के बाद सभी प्रभावित लीजधारकों से समय पर अपने आवेदन जमा करने का अनुरोध किया जाता है ताकि आवंटन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द संपन्न की जा सके। इस योजना से जुड़े विस्तृत विवरण, प्रभावित ब्लॉकों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र ही जारी होने वाले विस्तृत परिपत्र में उपलब्ध कराई जाएगी। ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा के मास्टरमाइंड जीपी सिंह बने SAIL के सेफ्टी एडवाइजर, भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CGM के नाम पेटेंट और कॉपी राइट भी ज्ञातव्य है कि अधिकतर असुरक्षित एवं जर्जर ब्लॉक सेक्टर 12 में चिन्हित किए गए हैं, जबकि कुछ ब्लॉक सेक्टर 2, सेक्टर 6 एवं सेक्टर 9 में चिन्हित किए गए हैं। विशेष लीज पुनर्स्थापन योजना का उद्देश्य लीजधारकों और उनके परिवारों को जर्जर ब्लॉक के संभावित जोखिम से आगाह कराना और उन्हें वैकल्पिक सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। अतः सभी प्रभावित लीजधारकों से इसमें सहयोग की अपील की जाती है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: बीएसपी, बोकारो, ISP, DSP, राउरकेला स्टील प्लांट समेत खदान से वीआर लेने वालों की इसी महीने विदाई