SRU भिलाई ने रचा इतिहास, NCQC 2025 में सेफ्टी सर्कल टीमों को मिला सर्वोच्च ‘पार एक्सीलेंस’ अवॉर्ड

SRU भिलाई की इन सेफ्टी सर्कल टीमों की यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे भिलाई के लिए प्रेरणास्रोत है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SRU भिलाई के कार्मिकों की टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भिलाई से गई दो इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टीम सेफेक्स (Safex) और टीम सुरक्षा शक्ति (Suraksha Shakti) को 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC) में ‘पार एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन नोएडा में आयोजित हुआ। टीम

  • SRU भिलाई की इन सेफ्टी सर्कल टीमों की यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे भिलाई के लिए प्रेरणास्रोत है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SRU भिलाई के कार्मिकों की टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भिलाई से गई दो इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टीम सेफेक्स (Safex) और टीम सुरक्षा शक्ति (Suraksha Shakti) को 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC) में ‘पार एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन नोएडा में आयोजित हुआ। टीम सेफेक्स के फैसिलिटेटर शुभम के. मिश्रा और टीम सुरक्षा शक्ति के फैसिलिटेटर अरुण बरकुल के नेतृत्व में दोनों टीमों ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि NCQC में दोनों टीमों की यह पहली ही भागीदारी थी और पहले ही प्रयास में सर्वोच्च श्रेणी का पुरस्कार जीतना SRU भिलाई के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। दोनों टीमों की ओर से CGM विशाल शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया गया। टीम सदस्यों ने कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति का अवसर देने के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई। क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) में ‘पार एक्सीलेंस’ को सबसे ऊँचा पुरस्कार स्तर माना जाता है, जो गोल्ड अवॉर्ड से भी ऊपर है। यह सम्मान केस स्टडी और प्रस्तुतिकरण के दौरान प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। QCFI पुरस्कार श्रेणियां Par Excellence – 75% या उससे अधिक अंक Excellent Distinguished Meritorious SRU भिलाई की इन सेफ्टी सर्कल टीमों की यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे भिलाई के लिए प्रेरणास्रोत है, जो गुणवत्ता, सुरक्षा और नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।