भिलाई में राज्य स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता, 35 से अधिक खिलाड़ियों का दिखा प्रदर्शन, पढ़ें विजेताओं के नाम
राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी। प्रतियोगिता में यूथ, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को जयंती स्टेडियम, सेक्टर-10, भिलाई स्थित वेलोड्रोम में राज्य स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 35 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर साइकिलिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव परविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव श्री विनायक राव चन्नावार ने की।
प्रतियोगिता में यूथ, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक रांची, झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में ऑफिशियल के रूप में प्रतीक मनोध्या, एन.आई. कोच (यूसीआई लेवल-3), देव प्रकाश वर्मा तथा लेवल-1 अधिकारी शशांक देशमुख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सहयोग एवं समन्वय से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में ट्रैक साइकिलिंग को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन करना था।
इस अवसर पर साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (CACG) के संरक्षक एवं सांसद विजय बघेल, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, बीएसपी साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र के अध्यक्ष तथा सेफी (SEFI) के चेयरमैन नरेंद्र बंछोर, एसोसिएशन के महासचिव विनायक राव चन्नावार, कोषाध्यक्ष बीना मिश्रा, राष्ट्रीय साइकिल पोलो महासंघ के कोषाध्यक्ष तोशेंद्र वर्मा तथा श्री सुधीर बंसल एवं श्री सुभाष तिनगुरिया ने पदक विजेताओं एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची
सीनियर बालक
साहिल नागवंशी - कांकेर
जूनियर बालक
अतुल प्रधान- रायगढ़
हेमेंद्र कुमार साहू -दुर्ग
सचिन कुमार दुर्ग
सब जूनियर बालक
तुषार देवांगन- दुर्ग
सनी कुमार- दुर्ग
तुशाल साहू- दुर्ग
बॉयज
यश कुमार साहू- दुर्ग
डोमेन्द्र साहू+ दुर्ग
अनिमेष नायक -दुर्ग
ऋषभ साहू- दुर्ग
भानु प्रताप सिंह- दुर्ग
दीपेश निर्मलकर- दुर्ग
जूनियर बालिका
मेघा साहू -दुर्ग
पुष्पांजलि -दुर्ग
सब जूनियर बालिका
कट्टा नेहा- दुर्ग
हिमानी सिन्हा- दुर्ग
रश्मि साहू -दुर्ग
यूथ बालिका
साक्षी सलामे -दुर्ग
गीतिका साहू -दुर्ग
शीतल देशमुख- दुर्ग