SAIL VR की आंधी में BSP CGM इंजार्ज का भी नाम, क्या बन पाएंगे ED?

सेल कारपोरेट आफिस में वह रेलवे से को-ऑर्डिनेट करते थे। वर्तमान में बीएसपी में हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-वीआर की हर दिन कुछ न कुछ खबर सामने आ रही है। सेल के भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, सेलम, विश्वेश्वरैया, सेल कारपोरेट आफिस, सीएमओ, रांची और खदान से वीआर आवेदन का सिलसिला जारी है। 20 मई से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। सेल भिलाई स्टील प्लांट से करीब 55 अधिकारियों और 110 से ज्यादा कर्मचारियों ने व

  • सेल कारपोरेट आफिस में वह रेलवे से को-ऑर्डिनेट करते थे। वर्तमान में बीएसपी में हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-वीआर की हर दिन कुछ न कुछ खबर सामने आ रही है। सेल के भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, सेलम, विश्वेश्वरैया, सेल कारपोरेट आफिस, सीएमओ, रांची और खदान से वीआर आवेदन का सिलसिला जारी है। 20 मई से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। सेल भिलाई स्टील प्लांट से करीब 55 अधिकारियों और 110 से ज्यादा कर्मचारियों ने वीआर के लिए आवेदन कर दिए हैं। सेल राउरकेला स्टील प्लांट के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के एक सीजीएम का नाम वीआर आवेदन करने वालों में शामिल हो गया है। सेल कारपोरेट ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बीएसपी के सीजीएम इंचार्ज (सर्विसेज) तुषार कांत ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। लेकिन, कंपनी ऐसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी को छोड़ने के मूड में नहीं है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: चोरी का कोयला बिकता है खुर्सीपार गेट के सामने दुकान पर, ट्रक संग माल जब्त, फंसा CISF इसलिए पूरी उम्मीद है कि आवेदन वापस लिया जाएगा या खारिज होगा। तुषार कांत के बारे में बताया जा रहा है कि सेल कारपोरेट आफिस में वह रेलवे से को-ऑर्डिनेट करते थे। सीधेतौर पर रेल मंत्रालय से संवाद स्थापित करते थे। सेल और रेल के बिजनेस में तुषार कांत का बड़ा योगदान रहा है। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल संदिग्ध परिस्थिति में 100% जले, भर्ती पिछले करीब 3 साल से वह भिलाई स्टील प्लांट में हैं। पहले पीपीसी में थे। इसके बाद सीजीएम सर्विसेज बनाए गए। अब पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में ईडी इंटरव्यू में उन्हें प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। वहीं, सीजीएम इंचार्ज तुषार कांत वीआर के दावे को लगातार खारिज कर रहे हैं। जबकि सेल के रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो चुका है। ये खबर भी पढ़ें: Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम