स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL CGM प्रमोशन लिस्ट जारी, 55 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़ें नाम

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों को बधाई हो। जीएम से सीजीएम का तोहफा मिल गया है। सीजीएम प्रमोशन लिस्ट सेल प्रबंधन की ओर से जारी कर दी गई है। सेल सीएमडी ने सबसे पहले प्लांट स्तर पर अधिकारियों को बधाई दी। इसके बाद डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय से प्रमोट होने वाले अध

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों को बधाई हो। जीएम से सीजीएम का तोहफा मिल गया है। सीजीएम प्रमोशन लिस्ट सेल प्रबंधन की ओर से जारी कर दी गई है। सेल सीएमडी ने सबसे पहले प्लांट स्तर पर अधिकारियों को बधाई दी। इसके बाद डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय से प्रमोट होने वाले अधिकारियों को फोन करके बधाई दी जा रही है। बीएसपी के बीएसपी यूआरएम के शिशिर शुक्ला और ब्लास्ट फर्नेस विवेक वर्मा का प्रमोशन हो गया है। सबसे पहले यहीं से बधाई संदेश तेजी से वायरल हुआ। पिछले एक सप्ताह से सीजीएम लिस्ट का इंतजार अधिकारी कर रहे थे। विभागों कार्मिक भी जानने को बेताब थे कि आखिर उनके विभाग का नया मुखिया कौन बनने वाला है। कइयों का इंटरव्यू अच्छा हुआ, लेकिन प्रबंधन की दया दृष्टि न होने से मायूसी हाथ लगी है। सेल बोकारो स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, सेल कारपोरेट आफिस, खदान, रांची यूनिट, सीएमओ आदि के जनरल मैनेजर को सीजीएम का तोहफा मिला है। ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से SAIL CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा, बीएसएल डीआइसी प्रियरंजन ने की मुलाकात चीफ जनरल मैनेजर-सीजीएम पद पर प्रमोट होने वाले अधिकारियों को सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी ओए, बीएसएल स्टील आफिसर्स एसोसिएशन, इस्को बर्नपुर आफिसर्स एसोसिएशन, दुर्गापुर और आरएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से शुभकामनाएं दी गई। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Director Finance Interview: सेल, रेलवे, GAIL, NBCC और गुजरात सरकार के 12 अधिकारी देंगे 10 अगस्त को इंटरव्यू, पढ़ें नाम