इस्पात मंत्री HD Kumar Swamy ने संभाला पदभार, SAIL चेयरमैन-डायरेक्टर पहुंचे, श्रम एवं रोजगार मंत्री ने संभाली कमान
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर टेक्नीकल एके सिंह ने मुलकात की। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। एनडीएस सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। नए मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभागों की घोषणा सोमवार शाम को हुई और मंगलवार सुबह से मंत्री अपने-अपने विभाग पहुंचे। जहां विभागीय अधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यभार संभालने से पहले कइयों ने पूजा पाठ किया। ईष्ट देव को याद किया। ये खबर भी पढ़ें : E
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर टेक्नीकल एके सिंह ने मुलकात की।
ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट को मिला कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, डीआइसी को सौंपा
डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला
डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला। उनके पास केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री का प्रभार भी है। मंत्री डॉ. मांडविया का स्वागत श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। डॉ. मांडविया पिछली सरकार में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL समझौते पर राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ भी भड़का, साढ़े 7 साल बीता, ढाई साल बचा, कोर्ट से ही न्याय की उम्मीद
इधर-शोभा करंदलाजे ने श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला
शोभा करंदलाजे ने आज नई दिल्ली में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उनके पास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री का पदभार भी है।
शोभा करंदलाजे पिछली सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थीं।
ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant के मजदूर उतरे सड़क पर, प्रबंधन को ललकारा, अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी