Stocks Updates: कोल इंडिया और टाटा स्टील पर निवेशकों की नजर, टाटा का मुनाफा 125% बढ़ा, शेयर बाजार में हलचल

सूचनाजी न्यूज मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को Coal India Limited और Tata Steel Limited सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। दोनों कंपनियों से जुड़े बड़े फैसलों और वित्तीय आंकड़ों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। कोल इंडिया की सहायक कंपनी का IPO मंजूर केंद्र सरकार ने कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के आईपीओ और लिस्टिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार इस प्रक्रिया के तहत अधिकतम 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। माना जा रहा है कि इस फैसले से कोल सेक्टर में निवेशकों की रुचि और बढ़ सकती है

सूचनाजी न्यूज मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को Coal India Limited और Tata Steel Limited सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। दोनों कंपनियों से जुड़े बड़े फैसलों और वित्तीय आंकड़ों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। कोल इंडिया की सहायक कंपनी का IPO मंजूर केंद्र सरकार ने कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के आईपीओ और लिस्टिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार इस प्रक्रिया के तहत अधिकतम 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। माना जा रहा है कि इस फैसले से कोल सेक्टर में निवेशकों की रुचि और बढ़ सकती है। टाटा स्टील का मुनाफा 125% बढ़ा टाटा स्टील के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे बाजार के लिए बड़े संकेत लेकर आए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 124.92 प्रतिशत बढ़कर 2925.74 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने प्रति शेयर 4 रुपये डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके लिए 12 जून को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसके अलावा टाटा स्टील ने TM International Logistics में अतिरिक्त 23 प्रतिशत हिस्सेदारी 335 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है। इस सौदे के बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 74 प्रतिशत हो जाएगी। विप्रो ने Mindsprint का अधिग्रहण पूरा किया Wipro Limited ने ओलम ग्रुप के आईटी और डिजिटल सर्विस बिजनेस माइंडस्प्रिंट के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब माइंडस्प्रिंट पूरी तरह विप्रो की सहायक कंपनी बन गई है। सोलर इंडस्ट्रीज का मुनाफा उछला Solar Industries India Limited का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 69.95 प्रतिशत बढ़कर 547.63 करोड़ रुपये हो गया। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सीमेंस ने बदला वित्तीय वर्ष Siemens Limited को अक्टूबर-सितंबर से अप्रैल-मार्च वित्तीय वर्ष चक्र में बदलाव के लिए सरकारी मंजूरी मिल गई है। भारत फोर्ज की रक्षा क्षेत्र में बड़ी योजना Bharat Forge Limited की सहायक कंपनी Agneyastra Energetics आंध्र प्रदेश में रक्षा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े संकेत भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले दिन में 96 रुपये के पार पहुंचकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर गया। बाद में यह 95.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अप्रैल में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 13.79 प्रतिशत बढ़ा, जबकि आयात 10.03 प्रतिशत बढ़ा। व्यापार घाटा बढ़कर 28.38 अरब डॉलर पहुंच गया। 8 मई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.3 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल में बेरोजगारी दर मामूली बढ़कर 5.2 प्रतिशत रही, जो मार्च में 5.1 प्रतिशत थी। SIAM के अनुसार अप्रैल में यात्री वाहन बिक्री 25.4 प्रतिशत बढ़कर 4.37 लाख यूनिट हो गई।