राजहरा माइंस में Strike 2025 सफल, भिलाई स्टील प्लांट में बारिश ने फेरा पानी, भींगते हुए कर्मचारी पहुंचे ड्यूटी
बोरिया गेट और मुर्गा चौक पर पुलिस कर्मी भोर से ही खड़े हैं। टेंट में बारिश से बचाव करते नजर आए। अज़मत अली, भिलाई। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर आज हड़ताल है। मिला-जुला असर दिखना शुरू हो गया है। फिलहाल, बारिश ने हड़ताल के शुरुआती चरण पर पानी फेर दिया है। चौबीस घंटे प्रोडक्शन वाले भिलाई स्टील प्लांट में हड़ताल का प्रथम पाली में कोई असर नहीं पड़ा है। जबकि, बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में हड़ताल 100 प्रतिशत बताई जा रही है। राजहरा में 100 प्रतिशत हड़ताल होने का दा
बोरिया गेट और मुर्गा चौक पर पुलिस कर्मी भोर से ही खड़े हैं। टेंट में बारिश से बचाव करते नजर आए।
अज़मत अली, भिलाई। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर आज हड़ताल है। मिला-जुला असर दिखना शुरू हो गया है। फिलहाल, बारिश ने हड़ताल के शुरुआती चरण पर पानी फेर दिया है। चौबीस घंटे प्रोडक्शन वाले भिलाई स्टील प्लांट में हड़ताल का प्रथम पाली में कोई असर नहीं पड़ा है। जबकि, बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में हड़ताल 100 प्रतिशत बताई जा रही है। राजहरा में 100 प्रतिशत हड़ताल होने का दावा दल्ली राजहरा के श्रमिक नेताओं ने सूचनाजी.कॉम से किया है। बुधवार भोर से ही राजहरा गेट पर इंटक, सीटू, एटक, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पदाधिकारी डटे हैं। वहीं, बीएमएस ने बाहर से समर्थन किया है। ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला
केंद्रीय नेतृत्व ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर माहौल को देखते हुए बीएमएस नेताओं ने हड़ताल का नोटिस तो नहीं दिया, लेकिन बाहर से समर्थन किया है। राजहरा ग्रुप ऑफ माइंस से हर दिन करीब 7-8 रैक आयरन ओर भिलाई स्टील प्लांट आता है।
इधर, भिलाई स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियनें एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोइमू, स्टील वर्कर्स यूनियन, इंटक ने 9 जुलाई 2025 को हड़ताल पर रहने का नोटिस दिया है। बारिश की वजह से कोई भी पदाधिकारी फर्स्ट शिफ्ट ड्यूटी जाने वालों को रोकने के लिए नजर नहीं आया। बोरिया गेट और मुर्गा चौक पर पुलिस कर्मी भोर से ही खड़े हैं। टेंट में बारिश से बचाव में नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर