सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप जम्मू में, छत्तीसगढ़ की बालक-बालिका टीम तैयार
भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ के तत्वावधान में जम्मू एवं कश्मीर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 31वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 1 दिसंबर 2026 से 4 दिसंबर 2026 तक जम्मू में है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ के तत्वावधान में जम्मू एवं कश्मीर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 31वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 1 दिसंबर 2026 से 4 दिसंबर 2026 तक जम्मू में आयोजित है। चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट टीम की बालक एवं बालिका टीम में प्रतिनिधित्व करेगी।
बालक टीम के कप्तान हर्षवर्धन, अभिराज सिंह, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद फैजान, रेहान, वीर सिंह, शुभम कुमार, आर्यन मिश्रा, कृष्ण कुमार जायसवाल, मन्नत टांडी, साहिल बाग, आयुष यादव, अंकित यादव, आलोक साहू, हरिकृष्ण पिल्लई, रवि श्रीवास्तव शामिल हैं। वहीं, प्रभात निगम-प्रबंधक, अमित हरपाल मुख्य प्रबंधक मोहम्मद शकील अहमद हैं।
बालिका खिलाड़ी की कप्तान कुमारी पलक जोशी, कुमारी सत्या निषाद, कुमारी माही बंसल, कुमारी चांदनी, कुमारी शानवी मंडल, कुमारी याशिका, कुमारी अक्सा अंसारी, कुमारी तेजस्विनी जायसवाल, कुमारी परमजीत कौर, कुमारी ममता भद्रे, टीम के प्रशिक्षक मोहम्मद शकील अहमद, प्रबंधक कुमारी भूमिका दोनों टीम के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद शकील अहमद होंगेl
सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के सचिव बशीर अहमद खान, भिलाई स्टील प्लांट के बीएमएस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, बीएसपी टेनिस बॉल क्रिकेट क्लब के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव आजाद अहमद खान, संतोष प्रसाद, राधेश्याम, कुदरत दास ने शुभकामनाएं दी है।